होम / बिजनेस / #UPGISWithBW: हर राज्‍य दो खेलों को अडॉप्‍ट कर ले तो ये गेमचेंजर हो सकता है- अनुराग ठाकुर 

#UPGISWithBW: हर राज्‍य दो खेलों को अडॉप्‍ट कर ले तो ये गेमचेंजर हो सकता है- अनुराग ठाकुर 

उन्‍होंने कहा कि हमारे पीएम का भी खेलों को लेकर विशेष ध्‍यान रहता है. उन्‍होंने कहा कि वो कई खिलाड़ियों को व्‍यक्तिगत तौर पर जानते हैं और कई ऐसे हैं जिनके परिवार के लोगों से भी परिचित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपी में चल रहे ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट में रविवार को केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई नामी खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस मौके पर केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी देश और दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. यूपी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण खेलों का हब बनकर सामने आ रहा है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब यूपी दो खेलों पर विशेष रूप से काम कर रहा है. उन्‍होंने कहा कि अगर देश के सभी राज्‍य दो-दो खेलों पर काम कर ले तो ये गेमचेंजर हो सकता है. 


यूपी ने सभी खिलाड़ियों का सम्‍मान किया 
केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं यूपी सरकार का विशेष तौर पर अभिनंदन करना चाहूंगा कि उन्‍होंने टोक्‍यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का जिस तरह से सम्‍मान किया वो अपने आप में अभिनंदन योग्‍य है. उन्‍होंने कहा कि अपने राज्‍य के खिलाड़ी का तो सभी सम्‍मान करते हैं लेकिन यूपी सरकार ने देश के सभी खिलाड़ियों  का सम्‍मान किया है. उन्‍होंने कहा कि यूपी सरकार शहरों में ही नहीं बल्कि रिमोट एरिया में भी स्‍टेडियम बना रही है.


हर राज्‍य दो गेम अडॉप्‍ट करे तो बदल जाएगी तस्‍वीर 
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलों इंडिया की स्प्रिट को आगे बढ़ाते हुए सरकार की ओर से रेसलिंग और बैडमिंटन दो गेमों पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि अगर देश के सभी राज्‍य इसी तरह से दो खेलों को लेकर काम करें तो ये देश के लिए गेमचेंजर हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि यूपी खिलाड़ियों के लिए एक स्‍टा्ंग फाउंडेशन बना रहा है. खिलाड़ियों के लिए बजट तीन गुना बढ़ चुका है.


नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने में लड़कियां आगे 
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे खिलाड़ी लगातार बेहतर कर रहे हैं. खेलों इंडिया गेमों में 5812 प्‍लेयर पार्टिसिपेटेड किया और 12 खिलाड़ियों ने 25 नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा है. पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों में 11 लड़कियां शामिल रही जबकि इस साल 19 लड़कियों ने कमाल कर दिखाया. ये वो लड़कियां हैं जिन्होंने नेशनल रिकॉर्ड ब्रेक किए. उन्‍होंने कहा कि हमें शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में स्‍टेडियम बनाने को लेकर काम करने की जरूरत है. यूपी में 250 मिलियन लोग यूपी में रह रहे हैं, किसी एक मॉडल से काम नहीं होगा बल्कि हमें हम राज्‍य के लिए अलग तरीके के मॉडल की जरूरत होगी.  


स्‍पोर्टस मेंटल हेल्‍थ के लिए बेहतर
शूटिंग में गोल्‍ड जीतने वाले खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि स्‍पोर्टस का इकोनॉमी में बड़ा योगदान है. उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से सरकार खेलों को लेकर काम कर रही है उससे लगता यही है कि इंडिया पीएम मोदी के नेतृत्‍व में जल्‍द ही स्‍पोर्टस पॉवर बनेगा. जिस तरह से बजट में स्‍पोर्टस के लिए एलोकेशन हुआ है वो इसी दिशा में इशारा कर रहा है. स्‍पोर्टस का युवाओं में सकारात्‍मक रवैया पैदा करने में भी महत्‍वपूर्ण योगदान है यही नहीं ये युवाओं की मेंटल हेल्‍थ को फिट रखने में बड़ी भूमिका निभाता है. उन्‍होंने कहा कि 15 सेंटर हमारे काम कर रहे हैं। अगर कोई भी खिलाड़ी चोटिल होता है तो हमारी फाउंडेशन उसे सपोर्ट भी करती है. अभिनव बिंद्रा के साथ एक एमओयू भी साइन किया. 


हर जिले में बना रहे हैं स्‍टेडियम 
राज्‍य के खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा‍ कि कलीदास ने कहा है कि खेल आदमी के संपूर्ण विकास को आगे बढाता है. यूपी सरकार खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिसका वो लाभ उठा सकते हैं. हमारे 75 जिले हैं वहां स्‍टेडियम बनाए गए हैं, जहां से हमारे खिलाड़ी आगे बढ सकते हैं और प्रशिक्षण प्राप्‍त कर सकते हैं. जिन चार जिलों में सटेडियम नहीं थे उनमें मुख्‍यमंत्री ने स्‍वीकृत कर दिए हैं. हमने 16 आवासीय केन्‍द्र भी बनाए हैं, जहां खिलाड़ी रहकर पढ़ाई करते हैं और खेल में आगे बढते हैं. 3 स्‍पोर्टस कॉलजे हैं, जहां 1225 छात्र रहकर खेल सीखते हैं. 3 स्‍पोर्टस कॉलेज निर्माणाधीन हैं. फतेहपुर, सहारानुपर और बलिया में नए स्‍टेडियम बनाए जा रहे हैं जो अगले सत्र में फतेहपुर शुरु हो जाएंंगे. ये खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का रास्‍ता प्रसस्‍त करेगा. यहां कोई खेल नीति नहीं थी सब कुछ पिछली नीति पर चल रही थी. कैसे खिलाड़ी आगे बढ सकते हैं, भारत सरकार की तर्ज पर खेल प्राधिकरण बनाया गया है. उसकी सभी तरह की प्‍लानिंग को लेकर काम चल रहा है, कैबिनेट के अप्रूवल के बाद उसे लागू कर दिया जाएगा. स्‍पोर्टस टीचर की नियुक्ति की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

15 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

59 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

36 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

47 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago