✕

होम / बिजनेस / Hyundai के बाद अब इस दिग्गज कंपनी का आने वाला है IPO, पैसों का कर लें इंतजाम

Hyundai के बाद अब इस दिग्गज कंपनी का आने वाला है IPO, पैसों का कर लें इंतजाम

आईपीओ बाजार में एक और कंपनी दस्तक देने वाली है. इस दिग्गज कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास अपने अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हुंडई इंडिया के आईपीओ के बाद अब निवेशकों को एक और दिग्गज कंपनी के IPO पर दांव लगाने का मौका मिलेगा. सुपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट आईपीओ लेकर आने वाली है. कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपने अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए हैं. कंपनी 8000 करोड़ रुपए का IPO लाने की योजना बना रही है. बता दें कि हुंडई इंडिया का देश के सबसे बड़ा आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए अब बंद हो गया है. कल इसका आखिरी दिन था. पहले दिन इस आईपीओ को ठंडा रिस्पांस मिला, लेकिन बाद के दो दिनों में पहले दिन की कसर पूरी हो गई. हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपए का IPO तीन दिनों तक चली बोली प्रक्रिया के बाद 237% सब्सक्राइब हुआ है. 

OFS रहेगा आईपीओ 
विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें प्रमोटर समायत सर्विसेज एलएलपी द्वारा अपने शेयर बेचे जाएंगे. इसमें कोई भी फ्रेश जारी नहीं होंगे. गुरुग्राम स्थित इस सुपरमार्ट चेन में Samayat Services LLP की 96.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है. अब चूंकि यह आईपीओ OFS होगा, इसलिए इस इश्यू से कंपनी को सीधे तौर पर कोई फंड नहीं मिलेगा. सारी राशि विक्रेता शेयरधारक को जाएगी.

क्या है सेबी की व्यवस्था?
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की गोपनीय फाइलिंग प्रक्रिया के तहत, सेबी गोपनीय ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) की समीक्षा करता है और उस पर टिप्पणियां देता है. इसके बाद संबंधित कंपनी को SEBI की टिप्पणियों को शामिल करते हुए DRHP का अपडेट (UDRHP-I) फाइल करना होता है. इसके बाद UDRHP-I जनता के लिए टिप्पणियों के लिए उपलब्ध कराया गया था. कंपनी को पब्लिक कमेंट्स के बाद बदलावों को शामिल करते हुए  DRHP-II (UDRHP-II) अपडेट करना जरूरी है. विशाल मेगा मार्ट मुख्यतौर पर मिडिल- और लोअर-मिडिल इनकम वाले ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाला वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है. यहां ग्राहकों को अपैरल, जनरल मर्चेंडाइज से लेकर और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) तक सबकुछ मिल जाता है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

9 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

13 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

15 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

9 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.