होम / बिजनेस / UP के बजट से CM योगी खुश, कहा - अगले एक साल में प्रदेश में होंगे 21 एयरपोर्ट

UP के बजट से CM योगी खुश, कहा - अगले एक साल में प्रदेश में होंगे 21 एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये बजट यूपी के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की नींव है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बजट को 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' वाला बजट बताया है. बजट पेश होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूपी में समग्र विकास के प्रयास हो रहे हैं और ये बजट उन प्रयासों को प्रभावी बनाने का काम करेगा. CM ने कहा कि राज्य में एयर कनेक्टिविटी काफी बेहतर हुई है. 2017 से पहले प्रदेश में केवल 2 एयरपोर्ट क्रियाशील थे, आज ये संख्या बढ़कर 9 हो गई है. राज्य में 2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और दो का निर्माण जारी है. अगले एक से डेढ़ साल में यूपी में 21 एयरपोर्ट हो जाएंगे. 

हर बजट की अलग थीम
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बजट एक निश्चित थीम के साथ प्रस्तुत किए जाते रहे हैं. 2017-18 में हमारा पहला बजट अन्नदाता को समर्पित था. 2018-19 का बजट प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को समर्पित था.  इसी तरह, 2019-20 मिशन शक्ति, 20-21 का बजट युवा शक्ति, कौशल विकास और 2021-22 स्वावलंबन से सशक्तिकरण, 2022-23 अंत्योदय से आत्मनिर्भरता को समर्पित था. जबकि इस बार का बजट यूपी के समग्र विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव को मजबूत करने वाला बजट है. 

6 सालों की बड़ी मेहनत
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बताया कि पिछले छह वर्षों में जनता पर कोई अतिरिक्त टैक्स लगाए बिना हमने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. हमारे यहां पेट्रोल-डीजल कुछ दूसरे राज्यों की तुलना में सस्ता है. उन्होंने आगे कहा कि आज यदि हम प्रदेश का सबसे बड़ा बजट पेश करने की स्थिति में हैं, तो इसके पीछे छह सालों की कड़ी मेहनत है. हमने यूपी की जनता से जो 130 वायदे किये थे, इसमें से 110 इस बजट में समाहित हैं. योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने कर चोरी रोकने और वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करने का हर संभव प्रयास किया है. 2016-17 में राजस्व कर केवल 86 हजार करोड़ का मिलता था, जो आज दो लाख बीस हजार करोड़ होने वाला है.

वित्त मंत्री की तारीफ
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये बजट यूपी के 1 ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य की नींव है. उन्होंने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना ने उत्तर प्रदेश को एक्सपोर्ट के हब के रूप में विकसित किया. इसके लिए केंद्र से जुड़ी तमाम योजनाओं को लागू किया गया. CM ने कहा कि यूपी आज आर्थिक रूप से मजबूत है. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या को आधुनिक सोलर सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा और इसी तर्ज पर सभी नगर निगमों को आगे बढ़ाया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

7 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

10 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

10 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

10 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

13 hours ago