होम / बिजनेस / UP Budget 2023: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा यह ऐतिहासिक बजट

UP Budget 2023: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा यह ऐतिहासिक बजट

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक बजट में कन्या सुमंगला योजना और महिला सामर्थ्य योजना के माध्यम से महिलाओं को ज्यादा सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का तोहफा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज पेश किये गए ऐतिहासिक बजट ने ‘सबका साथ सबका विकास’ के अपने वादे के अनुसार राज्य की महिलाओं को बहुत से उपहार दिए हैं. प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया और इस दौरान देखने को मिला कि योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य ध्यान इस बार प्रदेश की महिलाओं पर है. 
इन योजनाओं पर रहा मुख्य ध्यान
वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए प्रदेश की सरकार ने अपनी फ्लैगशिप योजना “मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना” के लिए 1050 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी लड़कियों को 15000 रुपये दिए जाते हैं. विभिन्न जातियों की लड़कियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 600 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. इसके साथ-साथ अन्य पिछड़े वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए मैरिज ग्रांट स्कीम के अंतर्गत 150 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. 
ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें भी बनेंगी आत्मनिर्भर
बजट में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए भी प्रावधान किये गए हैं. महिला सामर्थ्य योजना के अंतर्गत महिलाओं के स्वयंसेवक समूह बनाये जायेंगे और इस योजना में वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए 83 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार बेसहारा स्त्रियों को मेंटेनेंस ग्रांट के अंतर्गत पेंशन देती है. वर्तमान में 32 लाख 62 हजार बेसहारा स्त्रियों को पेंशन दी जा रही है और आज के ऐतिहासिक बजट में 4032 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है. 
महिलाओं की सुरक्षा भी होगी बेहतर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज पेश किये गए ऐतिहासिक बजट में महिलाओं की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है. महिलाओं की सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार को अक्सर ही विपक्ष द्वारा निशाना बनाया जाता है. महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस बजट में महिला PAC (पुलिस एट कण्ट्रोल) की 3 नयी बटैलियनों के गठन का प्रस्ताव रखा गया है ताकि महिलाओं को लॉ एंड ऑर्डर की बेहतर सुविधा दी जा सके और उन्हें रोजगार के नए अवसर भी मिलें. 

यह भी पढ़ें: UP Budget 2023: 20 पॉइंट्स में जानें यूपी सरकार के बजट में क्या है खास

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

7 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

10 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

10 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

12 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

13 hours ago