होम / बिजनेस / Shark Tank Season 2: स्टार्टअप ने ठुकराया शो में अब तक का दिया गया सबसे बड़ा ऑफर
Shark Tank Season 2: स्टार्टअप ने ठुकराया शो में अब तक का दिया गया सबसे बड़ा ऑफर
शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी. दिल्ली स्थित एक स्टार्टअप ने शो में दिया गया अब तक सबसे बड़ा 5 करोड़ रुपयों का ऑफर ठुकरा दिया.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
इंडिया उभरते हुए बिजनेसमैन का देश है. ऐसे बिजनेसमैन जिन्होंने दुनिया भर में अपना नाम दर्ज करवाया है. वो दिन अब नहीं रहे जब सिर्फ धनी वर्ग के लोग ही बिजनेस कर सकते थे और उसे सफलतापूर्वक चला सकते थे. शार्क टैंक के दुसरे सीजन के साथ ‘अब पूरा इंडिया समझेगा अपने बिजनेस की वैल्यू.’
शार्क टैंक इंडिया के हर एपिसोड को लाखों लोग देखते हैं. जहां कुछ लोग अभी भी अश्नीर ग्रोवर और उनके रफ-राउंड-द-एज रिमार्क्स की रट लगाए हुए हैं वहीं बहुत से लोग कुछ स्टार्टअप्स की सरलता से बहुत प्रभावित हो रहे हैं. जब भी किसी को बोलने के दौरान बीच में रोका जाता है तो ऑडियंस अपने सीट के एज पर होती है. क्या इस पिच को ऑफर मिलेगा? या फिर इस ऑफर को पास कर दिया जाएगा. शार्क्स भी अपनी जानकारी, पहुंच और तेज बुद्धि के इस्तेमाल से शो के उतार-चढ़ाव के साथ पूरी तरह जुड़े रहते हैं.
क्या है Unstop?
जब दिल्ली आधारित एक स्टार्टअप, Unstop शो में पहुंचा तो उसने भूखे शार्क्स को चिढ़ाकर, उकसाकर और स्टार्टअप का नाम पुकारकर अपने आस-पास खेलते हुए पाया. अंकित अग्रवाल Unstop के फाउंडर हैं. यह एक हायरिंग प्लेटफार्म है जो टैलेंट के आधार पर देश के हर कोने से लोगों को जॉब मार्किट में अपनी जगह ढूंढने में मदद करता है. अपने प्लेटफोर्म के माध्यम से Unstop इन टैलेंटेड लोगों को सही एप्लोयेर्स से जोड़ता है और स्किल्स के साथ एक्सपीरियंस बनाने में भी मदद करता है जिससे ये लोग आगे बढ़ पायें. दूसरी तरफ, एप्लोयेर्स इस प्लेटफोर्म से ब्रांड, सोर्स से जुड़कर और आकलन करके सही कैंडिडेट को चुनते हैं. इस वक़्त Unstop के पास स्टूडेंट्स, फ्रेशेर्स और प्रोफेशनल्स से मिलकर बनी एक 45 लाख लोगों की कम्युनिटी है.
अंकित अग्रवाल की पिच ने शार्क्स को बनाया दीवाना
अंकित अग्रवाल जैसे ही स्टेज पर उतरे उन्होंने अपनी जादुई पिच से शार्क्स को मोह लिया. यहां तक कि एक बार तो शार्क्स को खुदको हिलाकर इस पिच से बाहर निकालना पड़ा और तभी एक शार्क ने कहा ‘प्लीज रुक जाओ Unstop’ कुछ लोग मानते हैं कि किसी भी शार्क को अपनी तरफ करने के लिए आपके नंबर्स, कॉम्स और प्रतिभा को बिलकुल पॉइंट पर होना चाहिए और अंकित ने इन तीनों ही पॉइंट्स को अपनी पिच में अच्छे से कवर किया था. अमित जैन ने अंकित को 10% की इक्विटी पर 5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया.
इसलिए ठुकराना पड़ा था ऑफर
अनस्टोपेबल अंकित ने तुरंत ही इस ऑफर को मना कर दिया. उन्होनें कहा – इतनी ज्यादा इक्विटी को मिलाना ठीक नहीं होगा क्योंकि वो अपनी टीम को मिलने वाली वैल्यू कि इज्जत करते हैं और उसे बढ़ाना चाहते हैं न कि सिर्फ वाईस चेयरमैन्स की. कुछ देर आगा-पीछा और बातचीत करने के बाद अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर और अमित जैन ने आखिरकार 4% की इक्विटी पर 2 करोड़ रूपये इन्वेस्ट करने का फैसला किया. बेशक इस डील से Unstop का बैंक फुल न हुआ हो लेकिन यह एक ऐसी डील है जो सभी स्टेक-होल्डर्स के लिये ठीक है.
एक फाउंडर होने के नाते यह जरुरी है कि आपकी एक आँख आपके बैंक पर हो तो दूसरी अपनी टीम की जरूरतों और मांगों पर. अपने दुसरे सीजन में शार्क टैंक बहुत ही जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है. शो में होने वाली सभी पिच बहुत शानदार हैं और दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही हैं. हमें बस इंतजार करते हुए ये देखने कि जरूरत है कि इंडियन बिजनेसमैन के पास हमारे लिए क्या है?
यह भी पढ़ें: बीम्स फिनटेक ने जुटाई 150 मिलियन डॉलर की पूंजी, शानदार रहा बीता साल
टैग्स