होम / बिजनेस / मोदी सरकार ने कर दिखाया 'चमत्‍कार', वायदे से दिया दोगुना

मोदी सरकार ने कर दिखाया 'चमत्‍कार', वायदे से दिया दोगुना

केन्‍द्र सरकार ने देश के 200 शहरों और जिलों तक 5जी को पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा था लेकिन सरकार ने इसे समय से पहले ही प्राप्‍त कर लिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

1 अक्‍टूबर 2022 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस  के कार्यक्रम में जब पीएम मोदी ने देश में जी की शुरुआत की थी तो कौन जानता था कि महज पांच महीनों में 5जी नेटवर्क देश के 200 शहरों तक पहुंच जाएगा. लेकिन मोदी सरकार ने एक बार फिर चमत्‍कार कर दिखाया है. सरकार ने देश के 200 शहरों और 200 जिलों से कहीं ज्‍यादा में 5जी नेटवर्क लगाकर ये चमत्‍कार कर दिखाया है. सरकार  इस काम के लिए 31 मार्च तक का लक्ष्‍य निर्धारित किया था लेकिन उसे सरकार ने फरवरी अंत में ही हासिल कर लिया है. सरकार ने ये जानकारी दी है कि सिर्फ 200 शहरों में नहीं बल्कि सरकार ने 387 जिलों में 5जी नेटवर्क सथापित करने में कामयाबी हासिल कर ली है. 

केन्‍द्रीय दूरसंचार मंत्री ने दी जानकारी 
केन्‍द्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने मंगलवार को बताया कि सरकार अब तक देश के 387 जिलों में 5जी नेटवर्क को पहुंचाने में कामयाब हो चुकी है. उन्‍होंने कहा कि सरकार ने 200 शहरों और 200 जिलों में 31 मार्च तक 5जी सेवा पहुंचाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया था, लेकिन हमने ये लक्ष्‍य तय तारीख से काफी पहले हासिल कर लिया है. अब तक देश के 387 शहरों में 5जी रोलआउट किया जा चुका है. उन्‍होंने कहा कि आज भारत के दूरसंचार क्षेत्र में दुनियाभर की कंपनियां निवेश करना चाह रही हैं. उन्‍होंने कहा कि टेलीकॉम सेक्‍टर सनराइज सेक्‍टर बनकर उभरा है.

किन-किन शहरों तक पहुंच चुका है 5जी 
सरकार अब तक देश के कई बड़े शहरों में 5 जी सेवा को पहुंचा चुकी है. इनमें दिल्‍ली, पुणे, नागपुर, मुंबई, कोलकाता सिलीगुड़ी, वाराणसी, लखनऊ, चेन्‍नई बैंग्‍लुरु, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहर शामिल हैं. मौजूदा समय में जियो और एयरटेल तेजी से अपने 5जी नेटवर्क को लेकर काम कर रहे हैं. 

इंडियन मोबाइल कांग्रेस में हुआ था उद्घाटन 
1 अक्‍टूबर को पीएम मोदी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस के मंच से देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत की थी. उस मंच से पीएम मोदी ने 5जी की उपयोगिता को लेकर कई अहम बातें कहीं थी. उन्‍होंने कहा कि आने वाले समय में तकनीक हमारी सबसे बड़ी सहयोगी बनने जा रहा है. उन्‍होंने कहा था कि ये तकनीक हमारे हर क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ने जा रही है.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

3 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

6 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

7 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

9 hours ago