✕

होम / बिजनेस / Budget 2024 Live: 12 पॉइंट्स में समझिए कैसा रहा Modi 3.0 का पहला बजट

Budget 2024 Live: 12 पॉइंट्स में समझिए कैसा रहा Modi 3.0 का पहला बजट

देश का बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई मोदी सरकार का पहला बजट पेश किया. उन्होंने सभी वर्गों को खुश रखने का प्रयास किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी 3.0 का पहला बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई घोषणाएं की हैं. उन्होंने नौकरीपेशा को इनकम टैक्स में भी रियायत दी है. इसके साथ ही महिलाओं, छात्र और युवाओं का भी खास ख्याल रखा है. वित्त मंत्री ने बजट में मोदी सरकार के दो प्रमुख सहयोगियों के राज्यों के लिए भी पिटारा खोल दिया है. बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए बड़ी घोषणाएं हुई हैं. चलिए देश के इस बजट को 12 पॉइंट्स में समझने की कोशिश करते हैं. 
 
 1. बिहार में राजमार्ग के लिए 26,000 करोड़ रुपए का प्रावधान.

2. आंध्र प्रदेश कैपिटल डेवलपमेंट के लिए चालू वित्त वर्ष में 15,000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जाएगी.

3. महिला एवं बालिका योजना के लिए 3 लाख करोड़ रुपए आवंटित.

4. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की पूर्वोत्तर में 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी.

5. खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाएगा.

6. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जॉब्स बढ़ाए जाएंगे. नई योजनाओं के तहत  20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान किया जाएगा.

7. MSME टर्म लोन: प्रति आवेदक 100 करोड़ रुपए तक के कवर के साथ क्रेडिट गारंटी योजना की शुरुआत होगी.

8. बिजली परियोजनाएं: 21,400 करोड़ की लागत से 2400 मेगावाट की नई परियोजना शुरू होगी.

9. मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई.

10. ग्रामीण विकास के मद्देनजर बुनियादी ढांचे के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान.

11. कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए आवंटित।

12. किफायती आवास योजना के तहत 30 मिलियन अतिरिक्त घरों का निर्माण किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

22 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

22 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

23 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

21 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

17 hours ago