✕

होम / बिजनेस / अपने आइसक्रीम कारोबार को अलग करेगी ये दिग्गज कंपनी, बनाया है बड़ा प्लान

अपने आइसक्रीम कारोबार को अलग करेगी ये दिग्गज कंपनी, बनाया है बड़ा प्लान

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डीमर्जर से यूनीलिवर पीएलसी को कई तरह के फायदे हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज ब्रिटिश कंपनी यूनीलिवर पीएलसी (Unilever Plc) अपने आइसक्रीम कारोबार को अलग करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि वो बेन एंड जेरी जैसे (Ben & Jerrys) ब्रैंड वाले अपने आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है. माना जा रहा है कि Unilever Plc डीमर्जर के जरिए नए कारोबार की लिस्टिंग करा सकती है. 

इतने कर्मचारी होंगे बाहर
कंपनी के डीमर्जर प्लान के चलते कम से कम 7500 कर्मचारी सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं. इन कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. यूनीलिवर पीएलसी का कहना है कि व्यापक री-स्ट्रक्चरिंग के तहत उसे छंटनी जैसे कदम उठाने होंगे. कंपनी को नौकरी में कटौती से अगले तीन सालों में 800 मिलियन यूरो की बचत की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी री-स्ट्रक्चरिंग से ब्यूटी एंड वेलबीइंग, पर्सनल केयर, होमकेयर और न्यूट्रिशियन जैसे कारोबार पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहती है. 

ये भी पढ़ें - कमजोर बाजार में भी मजबूती से दौड़ रहे Paytm के शेयर, आखिर क्या है वजह?

Nestle ने भी किया था ऐसा
यूनीलिवर पीएलसी की प्रतिद्वंद्वी Nestle SA भी अपने आइसक्रीम कारोबार को अलग कर चुकी है. नेस्ले ने प्राइवेट इक्विटी फर्म पीएआई पार्टनर्स के साथ एक ज्वाइंट वेंचर स्थापित करके आइसक्रीम कारोबार का डीमर्जर किया था. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डीमर्जर से यूनीलिवर पीएलसी को कई तरह के फायदे हो सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा फायदा तो यही होगा कि उसे अपनी आइसक्रीम यूनिट को लेकर बार-बार सफाई पेश नहीं करनी पड़ेगी. कुछ वक्त पहले, यूनीलिवर को बेन एंड जेरी के एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा था. इस पोस्ट में लिखा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण से कुछ हफ्ते पहले यूरोप में सेना भेजकर युद्ध की आग भड़का रहे थे. 

दोस्तों ने की थी शुरुआत  
Ben & Jerry's की शुरुआत स्कूल के दोस्त Ben Cohen और Jerry Greenfield ने 1978 में की थी. कंपनी का नाम दोनों के नाम पर ही रखा गया. साल 2000 में यूनीलिवर ने इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया. Ben & Jerry's दुनिया के कम से कम 33 देशों में मौजूद है. वहीं, यूनीलिवर की बात करें, तो यह एक मल्टीनेशनल ब्रिटिश कंपनी है. इसकी स्थापना 2 सितंबर 1929 को हुई थी. भारत में यह कंपनी Hindustan Unilever के नाम से कारोबार करती है. इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कई नामी ब्रैंड शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

14 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago