✕

होम / बिजनेस / फरवरी में फिर बढ़ी बेराजगारी दर, जनवरी के मुकाबले इतना हुआ इजाफा 

फरवरी में फिर बढ़ी बेराजगारी दर, जनवरी के मुकाबले इतना हुआ इजाफा 

बेरोजगारी दर में भले ही इजाफा हुआ हो लेकिन दिसंबर में रोजगार दर में भी इजाफा हुआ था. जोकि पिछले जनवरी से अब तक की सबसे बेहतर दर रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में बेरोजगारी दर है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है. जनवरी में जो बेरोजगारी दर 7.14% थी, वो अब फरवरी में और बढ़ गई है. फरवरी में बेरोजगारी की ये दर बढ़कर 7.45% हो गई है. जो सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों में बुधवार को जारी की गई है. 

क्‍या रही है शहरी विकास दर 
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार फरवरी में शहरी बेरोजगारी दर घटकर 7.93% हो गई, जो पिछले महीने में 8.55% थी, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 6.48% से बढ़कर 7.23% हो गई, जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है. ये दर बता रही है कि वर्ष 2023 की शुरुआत में शहरी बेरोजगारी में तो भले ही इजाफा हुआ है लेकिन ग्रामीण बेरोजगारी की दर में कमी आई है. शहरों में रोजगार मिलने की स्थिति सुधर रही है। जबकि ग्रामीण इलाकों में अभी भी वही स्थिति बनी हुई है.

दिसंबर में बढ गई थी रोजगार दर 
पिछले महीने जारी हुए आंकड़ों ने जानकारी दी थी कि देश में रोजगार दर में इजाफा हुआ है. दिसंबर में रोजगार दर 37.1 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. जोकि जनवरी 2022 के बाद अब तक की सबसे ज्‍यादा रोजगार दर रही है. वहीं अर्थव्‍यवस्‍था के जानकार मान रहे हैं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले देश में इस क्षेत्र में काबू पाना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है.

बजट सत्र के दूसरे चरण में गर्मा सकता है मामला 
बजट सत्र का दूसरा चरण भी जल्‍द शुरू होने वाला है. ऐसे में सरकार को इसे लेकर एक बार फिर विपक्ष के विरोध का सामना करना पड़ सकता है. सरकार हालांकि इस समस्‍या पर नियंत्रण पाने के लिए कई उपाय कर रही है लेकिन बावजूद इसके इस मोर्चे पर उसे कामयाबी नहीं मिल रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

16 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

16 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

19 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

19 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

20 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

14 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

16 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.