✕

होम / बिजनेस / UltraTech Cement का मार्च तिमाही में 10% बढ़ा प्रॉफिट! हर शेयर पर 77.5% का मिलेगा डिविडेंड

UltraTech Cement का मार्च तिमाही में 10% बढ़ा प्रॉफिट! हर शेयर पर 77.5% का मिलेगा डिविडेंड

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शेयरहोल्डरों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 77.50 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर मार्केट बंद होने के बाद दो बड़ी जानकारी दी है.पहली– कंपनी ने अपने फाइनेंशियल ईयर 2025 का मार्च क्वार्टर रिजल्ट जारी कर दिया है. दूसरी– कंपनी ने अपने इन्वेस्टर को बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है.इन दोनों खबरों का असर आगामी 29 अप्रैल दिन मंगलवार के सत्र में देखने को मिल सकता है.

प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़िया उछाल

फिलहाल, अल्ट्राटेक सीमेंट ने फाइनेंशियल ईयर 2025 के मार्च क्वार्टर रिजल्ट को जारी करते हुए बताया कि उनका मार्च क्वार्टर में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10 फ़ीसदी से बढ़कर के 2482 करोड़ रुपए के लेवल पर रिपोर्ट हुआ है.वहीं इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 फ़ीसदी से बढ़कर के 23063 करोड़ रुपए था.

77.50 रुपए का डिविडेंड

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बोर्ड में आज अपने इन्वेस्टर को 31 मार्च 2025 के लिए समाप्त हो रहे फाइनेंशियल ईयर के लिए हर एक शेयर पर 77.50 रुपए के हिसाब से डिविडेंड देने का ऐलान किया है. मार्च क्वार्टर के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का सालाना आधार पर Ebitda करीब 11 फ़ीसदी से बढ़कर के 4721 करोड़ रुपए के लेवल पर रिपोर्ट हुआ है.Ebitda में यह बढ़त कंपनी के लोअर इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के चलते देखने को मिली है.

ग्रे सीमेंट का वॉल्यूम में तेजी

मार्च क्वार्टर के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का घरेलू मोर्चे पर ग्रे सीमेंट का वॉल्यूम सालाना आधार पर 10 फ़ीसदी से उछल करके 36.46 मिलियन टन पर है.ग्रे सीमेंट की वैल्यू में आई उछाल के पीछे का प्रमुख कारण हाउसिंग और कमर्शियल सेगमेंट से मजबूत डिमांड के चलते देखने को मिली है.

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने भारत सीमेंट्स और केसरम सीमेंट कंपनी के बिजनेस का अधिग्रहण किया है.जिसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का कुल ग्रे सीमेंट कैपेसिटी 183.4 मिलियन टन पर एनम पर पहुंच गया है.अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के मैनेजमेंट ने फाइनेंशियल ईयर 2027 तक के लिए अपनी कैपेसिटी को 210.5 मिलियन टन पर एनम तक बढ़ाने का टारगेट रखा है ध्यान रहे इसमें ब्राउन फील्ड और ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट का भी मिक्स होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 minute ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

49 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें