✕

होम / बिजनेस / अडानी समूह से टक्कर के बीच कैसे रहे UltraTech Cement के तिमाही नतीजे?

अडानी समूह से टक्कर के बीच कैसे रहे UltraTech Cement के तिमाही नतीजे?

दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी को अडानी समूह से कड़ी टक्कर मिल रही है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं. कंपनी ने आज वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करते हुए बताया कि उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रहा है. इस तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 1,695.22 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले 1,690.22 करोड़ था. 

कंपनी के शेयर लुढ़के  
इसी तरह, जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रिवेन्यु सालाना आधार पर करीब 2% बढ़कर 18,069.56 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले साल की समान तिमाही में यह 17,737.10 करोड़ था. आदित्य बिड़ला ग्रुप की इस कंपनी का मार्केट कैप 3.24 लाख करोड़ रुपए है. जून 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 59.99% और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 39.84% हिस्सेदारी थी. स्टॉक मार्केट में अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रदर्शन की बात करें, तो आज यह 3.27% की गिरावट के साथ 11,266.35 रुपए पर बंद हुए. इससे पहले के पांच सत्रों में भी यह लाल निशान पर बंद हुआ था.

कड़ी हो गई प्रतियोगिता
सीमेंट सेक्टर में कड़ी प्रतियोगिता है. फिलहाल इस मार्केट में अल्ट्राटेक का दबदबा है, लेकिन अडानी समूह भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके मद्देनजर बिड़ला समूह भी विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विवश हो गया है. यही वजह है कि इंडिया सीमेंट में 23% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद अब बिड़ला की नजर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड पर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य बिड़ला समूह ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड को अपना बनाना चाहता है. ओरिएंट सीमेंट का मालिकाना हक इस समय सीके बिड़ला के पास है. 1979 में स्थापित Orient Cement पहले ओरिएंट पेपर एवं इंडस्ट्रीज का हिस्सा थी. 2012 में इसे डीमर्ज करके अलग कंपनी बनाया गया. इस कंपनी ने सीमेंट प्रोडक्शन के शुरुआत 1982 में तेलंगाना के देवापुर से की थी. 8.5 MTPA कैपिसिटी वाली इस कंपनी की पहुंच, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के साथ-साथ मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरला, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक है. यदि आदित्य बिड़ला समूह ओरिएंट को खरीदने में सफल रहता है, तो अल्ट्राटेक के कैपिसिटी में इजाफा हो जाएगा.     

मजबूत हो सकेगी स्थिति
जानकार मानते हैं कि ओरिएंट के साथ आने से साउथ और वेस्ट के मार्केट, खासकर महाराष्ट्र और तेलंगाना में अल्ट्राटेक की स्थिति मजबूत हो सकेगी. वैसे, अडानी समूह भी ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement Ltd) पर दांव लगाना चाहता है. पिछले काफी समय से यह चर्चा है कि अडानी ओरिएंट सीमेंट में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं. दोनों पक्षों में डील को लेकर बातचीत भी हुई है. पिछले साल तक ओरिएंट सीमेंट में सीके बिड़ला की 37.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. आदित्य बिड़ला समूह की यही कोशिश होगी कि अडानी से पहले इस डील को क्रैक कर लिया जाए. अडानी समूह तेजी से सीमेंट सेक्टर्स के कंपनियों का अधिग्रहण कर रहा है. हाल ही में उसने पेन्‍ना सीमेंट का अधिग्रहण किया था.

किसकी, कितनी क्षमता?
ओरिएंट सीमेंट की मार्केट वैल्यू 6,290.50 करोड़ रुपए है. बताया जाता है कि अल्ट्राटेक ने ओरिएंट सीमेंट के प्रमोटर को 350-375 रुपए प्रति शेयर की पेशकश की है, जो मौजूदा बाजार मूल्य से अधिक है. अल्‍ट्राटेक सीमेंट देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है और मौजूदा समय में 152.7 MTPA सीमेंट का उत्‍पादन कर रही है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने 7600 करोड़ की लागत से केसोराम सीमेंट का अधिग्रहण किया था. अडानी समूह इस सेक्टर में दूसरा सबसे बड़ा प्लेयर है. उसकी कंपनी अंबुजा सीमेंट ने हाल ही में पेन्‍ना सीमेंट का अधिग्रहण किया है. इस अधिग्रहण से अडानी को अपने बाजार को दक्षिण भारत में विस्‍तार करने में मदद मिलेगी. अडानी समूह की सीमेंट उत्‍पादन क्षमता अब 57 MTPA तक पहुंच गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago