✕

होम / बिजनेस / Ultratech Cement ने Star Cement में खरीदी 8.7% हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुई डील

Ultratech Cement ने Star Cement में खरीदी 8.7% हिस्सेदारी, इतने करोड़ में हुई डील

इससे पहले, अल्ट्राटेक सीमेंट ने ₹3,954 करोड़ के सौदे में इंडिया सीमेंट्स के प्रमोटर्स और उनके सहयोगियों से 32.72% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने बड़ी डील की जानकारी दी है. प्रमुख सीमेंट उत्पादक अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने मेघालय स्थित स्टार सीमेंट (Star Cement) के प्रोमोटर्स से 8.69% अल्पांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की. यह सौदा 851 करोड़ रुपये में होगा. स्टार सीमेंट (Star Cement) की स्थापित क्षमता 77 लाख टन प्रति वर्ष है, जिसकी उपस्थिति पूर्वोत्तर भारत के बाजारों में है. यह पश्चिम बंगाल तथा बिहार में तेजी से विस्तार कर रही है.

Star Cement में 8.69% हिस्सेदारी खरीदेगी

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) राजेंद्र चमरिया और उनके परिवार की हिस्सेदारी खरीदेगी जो प्रोमोटर ग्रुप का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि केवल चमरिया परिवार ही कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रहा है, जबकि सेंचुरी प्लाई (Century Ply) को नियंत्रित करने वाले अन्य प्रवर्तक प्रतिबद्ध कोई भी शेयर नहीं बेच रहे हैं. राजेंद्र चमरिया से इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने न इससे इनकार किया और न कोई विस्तृत जानकारी दी.

अधिग्रहण की लागत या जिस कीमत पर शेयर खरीदे गए हैं, उसके बारे में अल्ट्राटेक ने कहा कि यह एसटीटी (STT) को छोड़कर 851 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगा. कंपनी अधिग्रहण और क्षमता वृद्धि के जरिये खुद को मजबूत कर रही है, क्योंकि उसे अरबपति गौतम अदानी नीत अदानी समूह की अंबुजा सीमेंट से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जो इस क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है और अपनी क्षमता भी बढ़ा रही है.

20 दिसंबर को मिली ICL के अधिग्रहण को मंजूरी

इस महीने की शुरुआत में, 20 दिसंबर को, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) ने कहा कि उसने अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड (India Cements Limited (ICL) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. इस साल की शुरुआत में जुलाई में, अल्ट्राटेक सीमेंट ने अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते दक्षिणी सीमेंट बाजार, विशेषकर तमिलनाडु में अपनी दखल बढ़ाने के लिए 3.954 करोड़ रुपये के सौदे में प्रमोटरों और उनके सहयोगियों से इंडिया सीमेंट्स में 32.72 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago