✕

होम / बिजनेस / Recession की कगार पर UK, तीसरी तिमाही में खराब हुई इकॉनमी की स्थिति!

Recession की कगार पर UK, तीसरी तिमाही में खराब हुई इकॉनमी की स्थिति!

वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान ब्रिटेन की GDP यानी सकल घरेलु उत्पाद में 0.1% की सिकुड़न देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ब्रिटेन को लेकर इस वक्त एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है. खबर आ रही है कि ब्रिटेन की इकॉनमी रिसेशन (UK Recession) की कगार पर पहुंच चुकी है. सामने आ रहे डेटा के मुताबिक जुलाई 2023 से सितंबर 2023 के बीच ब्रिटेन की इकॉनमी सिकुड़ती हुई नजर आई है.

GDP में आई सिकुड़न
आपको बता दें कि ब्रिटेन (UK Recession) के वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने कुछ समय पहले कहा था कि बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank Of England) के द्वारा इंटरेस्ट रेट में कटौती की जा सकती है ताकि विकास को गति मिल सके. मीडिया रिपोर्ट्स में ONS (राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय) द्वारा जारी किये गए डेटा के आधार पर कहा जा रहा है कि वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान ब्रिटेन की GDP यानी सकल घरेलु उत्पाद में 0.1% की सिकुड़न देखने को मिली थी. ज्यादातर एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि, क्योंकि पिछले तीन महीनों में इकॉनमी में किसी प्रकार का बड़ा बदलाव नहीं हुआ है तो इस बार भी बदलाव नहीं होगा.

मिल रहे हैं खतरे के संकेत
इसी तरह उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे क्वार्टर के दौरान भी GDP सामान्य रहेगी और यह 0.2% की विकास दर के अनुमान से कम है. ONS द्वारा जारी किये गए एक अन्य डेटा से हमें इस बात का पता भी चलता है कि नवंबर के दौरान इकॉनमी में रिटेल बिक्री में काफी अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है और यह एक्सपर्ट्स द्वारा लगाये जा रहे अनुमान से भी कहीं ज्यादा बेहतर है. अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में रिटेल बिक्री में 1.3% की वृद्धि देखने को मिली है. लेकिन साथ ही आपको यह भी बता दें कि नवंबर के दौरान हुई बिक्री अभी कोविड से पहले वाले स्तर पर नहीं पहुंच पाई है और अगर तीन महीनों के आधार पर देखें तो नवंबर में रिटेल बिक्री तीन महीनों के अपने सबसे निचले स्तर पर है. 

इंटरेस्ट रेट का है सारा खेल
बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank Of England) का कहना है कि इंटरेस्ट रेट में कटौती के बारे में बात करने के लिए यह समय ठीक नहीं है. ब्रिटेन के उच्च इन्फ्लेशन रेट की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई है और इससे वित्तीय मार्केटों को यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में बैंक द्वारा इंटरेस्ट रेट में कटौती की जा सकती है. आपको बता दें कि ब्रिटेन (UK Recession) में इंटरेस्ट रेट फिलहाल 5.25% पर ही और यह 15 सालों का अब तक का सबसे अधिकतम स्तर है. दूसरी तरफ ब्रिटेन के वित्त मंत्री हंट का कहना है कि इकॉनमी की हालत उतनी बुरी नहीं है जितनी इन संख्याओं को देखने से लगती है.
 
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki करेगी देश के चौथे JIM की शुरुआत, जानिए कहां बनेगा संस्थान?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago