होम / बिजनेस / ये बड़ा Bank आधे कर्मचारियों की करेगा छुट्टी, खबर आते ही मचा हाहाकार!

ये बड़ा Bank आधे कर्मचारियों की करेगा छुट्टी, खबर आते ही मचा हाहाकार!

UBS समूह द्वारा क्रेडिट सुइस के स्टाफ की छंटनी की खबर सामने आते ही भारत में उसके कर्मचारियों में चिंता का माहौल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक बड़े बैंक के आधे से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है. अगले महीने इन कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाई जा सकती है. स्विटजरलैंड के सबसे बड़े बैंकों में शुमार रहे क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) को डूबने से बचाने के लिए उसके प्रतिद्वंदी यूबीएस समूह ने उसका अधिग्रहण किया था. उस समय कहा जा रहा था कि क्रेडिट सुइस के स्टाफ पर शायद आंच न आए, लेकिन UBS ग्रुप ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं. अगले महीने से क्रेडिट सुइस की कुल वर्कफोर्स को घटाकर आगे से भी कम कर दिया जाएगा.   

इतनी कम होगी Workforce
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन, न्यूयॉर्क और एशिया के कुछ हिस्सों में क्रेडिट सुइस के बैंकर्स और सपोर्ट स्टाफ की नौकरी जा सकती है. यूबीएस ग्रुप संयुक्त कर्मचारी बल की संख्या को लगभग 30% या 35000 तक घटा सकता है. क्रेडिट सुइस में कर्मचारियों की संख्या वर्तमान में लगभग 45000 है. हालांकि, इस संबंध में दोनों की बैंकों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के बाद वैश्विक वित्तीय मंदी के खतरे के बीच 19 मार्च को स्विस सरकार ने क्रेडिट सुइस के अधिग्रहण की व्यवस्था की थी. इस बैंक के अधिग्रहण के लिए UBS ग्रुप ने दिलचस्पी दिखाई थी, जिसपर सरकार ने मुहर लगा दी.

भारत में इतना है स्टाफ
अब जब ये खबर सामने आई है कि क्रेडिट सुइस बैंक के एशिया के कुछ हिस्सों के कर्मचारी भी छंटनी की जद में आ सकते हैं, तो भारत में बैंक के स्टाफ का चिंतित होना लाजमी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में क्रेडिट सुइस के कर्मचारियों की संख्या 15000 के आसपास है. इनमें से 5 से 7 हजार बैंक के डायरेक्शन ऑपरेशन से जुड़े हैं. जबकि बाकी बैंक के ग्लोबल आईटी ऑपरेशन से ताल्लुख रखते हैं. इस स्विस बैंक के छह भारतीय शहरों में ऑफिस हैं. इसमें मुंबई, पुणे, गुरुग्राम, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं. बैंक के मुंबई, पुणे और गुरुग्राम ऑफिस के कर्मचारी सीधे तौर पर बैंक के दिन-प्रतिदिन के कामकाज से जुड़े हुए हैं.  

क्या बंद हो जाएगा ऑपरेशन? 
क्रेडिट स्विस के पास भारत में धन प्रबंधन, निवेश बैंकिंग और ब्रोकरेज सेवाओं का लाइसेंस है. यह शेयरों के ऐवज में व्यवसायों को फंडिंग देने के मामले में भी बहुत सक्रिय है. मार्च 2022 तक, स्विस लेंडर के पास भारत में 2,800 करोड़ रुपए का डिपॉजिट बेस था. अभी ये स्पष्ट नहीं है कि UBS भारत में क्रेडिट सुइस के ऑपरेशन को जारी रखेगा या नहीं. वहीं, भारत में यूबीएस का ऑपरेशन बहुत छोटा रहा है, बैंक ने 2013 में देश में अपनी एकमात्र शाखा बंद कर दी थी. इसके बाद इसने एक नकद इक्विटी व्यवसाय चलाया जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) को पार्टिसिपेटरी नोट्स के माध्यम से देश में लेनदेन करने की अनुमति मिली. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि UBS को भारत में शायद इतने लोगों की आवश्यकता नहीं होगी. इसलिए यहां छंटनी हो सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

1 hour ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

3 hours ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

3 hours ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें