✕

होम / बिजनेस / Uber ने भारत में लॉन्च की सब्सक्रिप्शन सर्विस, ग्राहकों को होगा ये फायदा

Uber ने भारत में लॉन्च की सब्सक्रिप्शन सर्विस, ग्राहकों को होगा ये फायदा

भारत में राइड-हेलिंग कंपनी Uber ने अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस 'Uber One' को लॉन्च कर दिया है. इसमें ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप उबर (Uber) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, राइड-हेलिंग कंपनी उबर ने भारत में अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस 'उबर वन' (Uber One) लॉन्च की है. इसमें मंथली, क्वार्टरली और ईयरली प्लान शामिल किए गए हैं. कंपनी अपने इस सब्सक्रिप्शन प्लान की मदद से ग्राहकों को अपनी तरह खींचना चाहती है. कंपनी का ये ग्लोबल सब्सक्रिप्शन है, जिसमें पहले से ही 25 मिलियन (2.5 करोड़) ग्राहक जुड़े हुए हैं. ये प्लान ग्राहकों को ट्रिप क्रेडिट और डिस्काउंट जैसे कई बेनिफिट्स देता है. कंपनी ने इसके लिए जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी भी की है. तो आइए आपको कंपनी के इस सब्सक्रिप्शन प्लान की पूरी जानकारी देते हैं.

मिलेंगे तीन अलग अलग प्लान
उबर वन मेंबरशिप में 3 अलग-अलग ड्यूरेशन प्लान मिलते हैं. इसमें मंथली, क्वार्टरली और ईयरली प्लान शामिल किए गए हैं. मंथली प्लान की कीमत 149 रुपए, क्वार्टरली प्लान की कीमत 349 रुपए और ईयरली प्लान की कीमत 1,499 रुपये है. इन प्लान में ग्राहकों को बजट और इस्तेमाल के आधार पर कई ऑप्शन मिलते हैं. बता दें, उबर वन मेंबरशिप को सिर्फ एनुअल सब्सक्रिप्शन वाले मेंबर ही कैंसल कर सकते हैं. कैंसिलेशन के बाद, ट्रिप क्रेडिट समेत सभी मेंबरशिप बेनिफिट्स तुरंत बंद हो जाते हैं.

मेंबर के साथ मिलेगा ये बेनिफिट
सब्सक्राइबर्स उबर क्रेडिट का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी लिमिट 150 रुपये प्रति ट्रिप है. साथ ही, 3 महीने की जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप जैसे अन्य बेनिफिट्स भी शामिल हैं, जो लगातार यूजर्स के लिए कीमतें बढ़ा रहे हैं. उबर वन को लॉन्च करने के अलावा, कंपनी ने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देकर भारतीय सरकार के सामाजिक सुरक्षा संहिता (CoSS) को अपना समर्थन भी दिया है. इस पहल का उद्देश्य गिग (gig) और असंगठित वर्कर के लिए सुरक्षा जाल प्रदान करना है, जो उबर के अपने ड्राइवरों के लिए 'सुरक्षित, आसान और निष्पक्ष' प्लेटफॉर्म बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है.

भारत से पहले इन देशों में हो चुकी है एंट्री
उबर की शुरुआत भारत में ऐसे समय में हुई है जब यहां नम्मा यात्री जैसे नए कॉम्पटीटर ने भारत के राइड-हेलिंग मार्केट में कॉम्पटीशन को बढ़ा दिया है. नम्मा यात्री ने हाल ही में ड्राइवर-फ्रेंडली सब्सक्रिप्शन फीचर्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए 11 मिलियन डॉलर का फंड हासिल किया है. बता दें, उबर वन सब्सक्रिप्शन प्लान को 2021 में अमेरिका में लॉन्च किया गया था. वहीं, बीते एक साल से ये कनाडा जैसे देश में भी उपलब्ध है. कॉम्पिटेटिव मार्केट में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए ये ऊपर की रणनीति का हिस्सा भी है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

5 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

7 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

7 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

8 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

8 hours ago

बड़ी खबरें