होम / बिजनेस / भारत की चाय का दीवाना हुआ ये मुस्लिम देश, बन गया दूसरा सबसे बड़ा खरीदार 

भारत की चाय का दीवाना हुआ ये मुस्लिम देश, बन गया दूसरा सबसे बड़ा खरीदार 

भारत की चाय कई देशों में जाती है. चीन में भी इसकी काफी डिमांड है, लेकिन UAE इसका दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की चाय के दीवानों की तादाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बढ़ती जा रही है. यही वजह है कि वह भारत की चाय का दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया है. पहले नंबर पर कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स (CIS) है. बता दें कि CIS में रूस सहित कई देश आते हैं. जनवरी से सितंबर 2022 के दौरान, यूएई ने भारत से 28.58 मिलियन किलोग्राम चाय का आयात किया, जो 2021 की समान अवधि की तुलना में 159 प्रतिशत ज्यादा है. जबकि CIS देशों ने इसी अवधि में 38.06 मिलियन किलोग्राम का आयात किया, जो 2021 के 33.34 मिलियन किलोग्राम से अधिक है.

यहां कम हुआ एक्सपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इराक भारतीय चाय का प्रमुख इम्पोर्टर रहा है, लेकिन भुगतान सहित कई मुद्दों के चलते इसमें काफी कमी आई है. इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण भी कई देशों से चाय की डिमांड कम हुई है. इस वजह से इम्पोर्टर दूसरे ठिकाने तलाश रहे हैं. चाय निर्यातक करने वाले UAE में बढ़ती खपत से खुश हैं. उनका कहना है कि UAE प्रीमियम ऑर्थोडॉक्स वैरायटी का प्रमुख उपभोक्ता है, वहां आयात बढ़ने से इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा. 

युद्ध से प्रभावित हुआ निर्यात
रिपोर्ट में निर्यातकों के हवाले से बताया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते CIS देशों को भेजी जाने वाली शिपमेंट भी प्रभावित हुई है. जनवरी से सितंबर 2022 यानी नौ महीनों के दौरान, भारतीय चाय का कुल निर्यात 165.58 मिलियन किलोग्राम रहा, जो 2021 की इसी अवधि में142.55 मिलियन किलोग्राम था. इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) ने कुछ वक्त पहले उम्मीद जताई थी कि भारतीय चाय का निर्यात 2022 में 230 मिलियन किलोग्राम तक पहुंच सकता है. जबकि 2021 में यह 196 मिलियन किलोग्राम था. 

चीन में सबसे ज्यादा खपत
इंडियन टी इंडस्ट्री को चीन से भी काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि वहां चाय की बड़े पैमाने पर खपत होती है. दरअसल, चाय का सबसे अधिक उपभोग करने वाले चीन को भेजे जाने वाले शिपमेंट में हाल के महीनों में कमी आई है. चीन को निर्यात इस साल जनवरी से अगस्त तक पिछले साल की समान अवधि के 40.5 लाख किलोग्राम से घटकर 35.5 लाख किलोग्राम रह गया है. एक रिपोर्ट बताती है कि भारत दुनिया के टॉप 5 Tea Exporters में से एक है, जिसका कुल निर्यात में लगभग 10% योगदान है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

16 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

16 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

11 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

12 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

16 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

11 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

15 hours ago