होम / बिजनेस / SAIL के 2 बोर्ड मेंबर्स और 26 सीनियर अधिकारी सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला 

SAIL के 2 बोर्ड मेंबर्स और 26 सीनियर अधिकारी सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला 

लोकपाल के निर्देश पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोर्ड सदस्यों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने SAIL के 2 बोर्ड सदस्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा, कंपनी ने अपने 26 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्पात मंत्रालय ने सेल के निदेशक (वाणिज्यिक) वीएस चक्रवर्थी (V.S. Chakravarthy) और निदेशक वित्त एके तुल्सीआनी (A.K. Tulsiani) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 

कंपनी के प्रदर्शन पर असर नहीं
वहीं, इस्पात मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए, SAIL ने अपने 26 अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई लोकपाल के निर्देश पर हुई है. इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सेल अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि कंपनी का कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है और इससे कंपनी का प्रदर्शन प्रभावित नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा कि हम कॉर्पोरेट प्रशासन और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए समर्पित हैं. कंपनी गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करते हुए उद्योग में मजबूती के साथ खड़ी है.

ये भी पढ़ें - तिमाही नतीजों की खुशी बाजार में आई नजर, इन बैंकों के शेयरों ने लगाई छलांग

SAIL के शेयरों में आई तेजी
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर बाजार में प्रदर्शन की बात करें, तो आज यानी शनिवार को कंपनी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार की समाप्ति पर यह डेढ़ फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 114.80 रुपए पर पहुंच गया था. पिछले एक महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 5.32%, छह महीने में 27.34% और एक साल में 23.31% का रिटर्न दिया है. SAIL के शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 126.90 रुपए और 52 वीक का लो लेवल 77.60 रुपए है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

16 hours ago