होम / बिजनेस / मुकेश अंबानी की Reliance Retail को लेकर आईं 2 बड़ी खबरें, जानें क्या हैं इनके मायने

मुकेश अंबानी की Reliance Retail को लेकर आईं 2 बड़ी खबरें, जानें क्या हैं इनके मायने

मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस रिटेल को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. उनका फोकस इसके विस्तार पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं. पहली वो खबर है, जिसकी चर्चा पिछले कुछ समय से हो रही थी. मुकेश अंबानी की कंपनी RRVL में कतर निवेश प्राधिकरण (QIA) ने हिस्सेदारी खरीद ली है. RRVL ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उसने 6.86 करोड़ शेयर कतर के सरकारी निवेश कोष QIA को आवंटित कर दिए हैं और इसके ऐवज में उसे 8,278 करोड़ मिले हैं. दूसरी खबर, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कंपनी में RRVL द्वारा हिस्सेदारी खरीदने से जुड़ी है. 

वैल्यूएशन बढ़ाने की कवायद
QIA को हिस्सेदारी बेचना मुकेश अंबानी के बड़े प्लान का हिस्सा है. दरअसल, अंबानी की कोशिश RRVL के वैल्यूएशन को बढ़ाने और उसे सही साइज में रखने की है, ताकि आईपीओ की सफलता सुनिश्चित की जा सके. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि रिलायंस रिटेल को आईपीओ लाना है, तो उसे करीब 1.15 लाख करोड़ वैल्यू की लगभग 14% हिस्सेदारी को कम करना होगा. IPO से पहले हिस्सेदारी की बिक्री से जो रकम मिलेगी, उसे रिलायंस रिटेल के स्टोर्स बढ़ाने और कर्ज चुकाने पर खर्च किया जा सकता है. इससे कंपनी की स्थिति और मजबूत नजर आएगी.

पहले भी उठाया है कदम
स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग नियमों की बात करें, तो किसी कंपनी की पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम से कम 25% होनी चाहिए. वहीं, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में करीब 11 प्रतिशत हिस्सेदारी वैश्विक निवेशकों के पास है. इसमें कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) भी शामिल है, रिलायंस रिटेल में 0.99% हिस्सेदारी के लिए 8,278 करोड़ रुपए लगाए हैं. मुकेश अंबानी के लिए अच्छी बात यह है कि रिलायंस रिटेल का वैल्यूएशन 2020 के बाद से लगभग दोगुना हो गया है. अब यदि हिस्सेदारी बेचने से कंपनी का वैल्यूएशन और बढ़ जाता है, तो आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिल सकता है. इससे पहले, 2020 में रिलायंस रिटेल ने 10.09% हिस्सेदारी के लिए वैश्विक निजी इक्विटी फंडों से 47,265 करोड़ रुपए जुटाए थे, जिससे कंपनी का वैल्यूएशन 4.2 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया. 

आलिया और RRVL की डील
अब बात करते हैं रिलायंस रिटेल और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डील की. RRVL आलिया के चाइल्ड वियर ब्रैंड एड-ए-मम्मा (Ed-a-Mamma) में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रही है. कंपनी ने एक बयान में बताया है कि उसने Ed-a-Mamma में 51% हिस्सेदारी के लिए एक ज्वाइंट वेंचर पर हस्ताक्षर किए हैं. आलिया ने साल 2020 में अपने इस ब्रैंड को लॉन्च किया था. शुरुआत में यह केवल एक किड्स ब्रैंड था, लेकिन बाद में टीनएज और मैटरनिटी वियर सेगमेंट में भी इसने एंट्री ली. इस पार्टनरशिप के तहत RRVL ब्रैंड को पर्सनल केयर और चाइल्ड फर्नीचर, बच्चों की कहानी की किताबों जैसे नए सेगमेंट में विकसित करेगी. इससे आलिया और RRVL दोनों को ही फायदा होगा. आलिया की Ed-a-Mamma की वैल्यू करीब 150 करोड़ रुपए आंकी गई है. हालांकि, अभी ये साफ्नाही हो सका है कि रिलायंस रिटेल ने हिस्सेदारी के लिए कितना भुगतान किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago