होम / बिजनेस / मंदी का असर दिखने लगा! इस बड़ी कंपनी ने किया 50 प्रतिशत कटौती का ऐलान

मंदी का असर दिखने लगा! इस बड़ी कंपनी ने किया 50 प्रतिशत कटौती का ऐलान

पिछले महीने ही 30 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका में आर्थिक मंदी गहराती जा रही है. इसका असर कंपनियों पर भी दिखने लगा है. कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी करनी शुरू कर दी है. इसके अलावा बोनस में भी कटौती की जा रही है. कर्मचारियों को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा जा रहा है. अब नई खबर ट्विटर से आई है.

बोनस में 50 प्रतिशत की कटौती
ट्विटर अब कर्मचारियों के वार्षिक बोनस में 50 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है. ट्विटर ने आर्थिक मंदी का हवाला देते हुए अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि उन्हें इस बार वार्षिक बोनस आधा ही दिया जाएगा. इसके लिए वे तैयार रहें.

ईमेल के जरिए दी गई सूचना
द न्यू यॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल ने कर्मचारियों से कहा है, "यदि कंपनी अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करती है तो बोनस पूल वर्तमान में 50 प्रतिशत पर हो सकता है." सेगल ने एक ईमेल के जरिए कर्मचारियों को ये संदेश भेजा. उसमें ये भी कहा गया है कि कमाई के आधार पर ही वार्षिक बोनस निर्भर करेगा.

ट्विटर में 7500 लोग करते हैं जॉब
आपको बता दें कि ट्विटर दुनियाभर में करीब 7,500 लोगों को रोजगार देती है. पिछले महीने ही इस कंपनी ने अपने करीब 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी भी की. इसके अलावा ज्यादातर भर्तियां और रिप्लेसमेंट भी रोक दिया गया है, जिससे कंपनी पर आर्थिक रूप से ज्यादा भार न पड़े.

मस्क के साथ कानूनी लड़ाई भी चल रही
गौरतलब है कि ट्विटर अभी मस्क के साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ रही है. ट्विटर ने जुलाई में कहा था कि उसे दूसरी तिमाही में 270 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ. इसका मुख्य कारण मस्क द्वारा लंबित अधिग्रहण से संबंधित अनिश्चितता है, जिसने उसके विज्ञापन व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव डाला. कंपनी ने कहा कि उसकी दूसरी तिमाही का राजस्व कुल 1.18 अरब डॉलर था, जो पिछले साल के मुकाबले 1 प्रतिशत कम थी.

VIDEO: खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago