✕

होम / बिजनेस / मस्क ने पहले Twitter से कर्मचारियों को निकाला, अब फिर ज्वॉइन करने को कह रहे; जानें मामला

मस्क ने पहले Twitter से कर्मचारियों को निकाला, अब फिर ज्वॉइन करने को कह रहे; जानें मामला

Twitter अब अपनी इस भूल को सुधारने की कोशिश कर रही है. कंपनी लोगों को दोबारा ज्वॉइन करने के लिए कह रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जब से ईलॉन मस्क ट्विटर के मालिक बने हैं, तब से यह कंपनी किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रह रही है. अब कंपनी ने कुछ ऐसा किया है, जो उसकी हड़बड़ाहट का संकेत है. कंपनी ने एक झटके में करीब 3700 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए इतनी बेताब थी कि उसने गलती से कई ऐसे लोगों को भी बाहर जाने का मेल भेज दिया, जिनकी वास्तव में छंटनी नहीं होनी थी.

मेल भेजकर फिर से ज्वॉइन करने को कहा जा रहा
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Twitter अब अपनी इस भूल को सुधारने की कोशिश कर रही है. कंपनी उन लोगों को दोबारा ज्वॉइन करने के लिए कह रही है, जिन्हें गलती से छंटनी का मेल भेजा गया था. कंपनी ऐसे लोगों को फिर से मेल भेज रही है और अपनी गलती स्वीकारते हुए उन्हें कंपनी को दोबारा ज्वॉइन करने के लिए कह रही है. रिपोर्ट में नाम न छापने की शर्त पर बताया गया है कि छंटनी के शिकार हुए ऐसे कुछ कर्मचारियों ने बताया है कि उन्हें फिर से मेल आया है और Twitter दोबारा ज्वॉइन करने के लिए कहा जा रहा है.

लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी
आपको बता दें कि ईलॉन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया और 28 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से Twitter की कमान संभाली. कमान संभालते ही उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी. Twitter में करीब 7500 लोग काम करते थे. मस्क ने सत्ता संभालते ही करीब 50 प्रतिशत यानी लगबग 3700 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन इसमें वे लोग भी शामिल हो गए, जिन्हें कंपनी से बाहर नहीं करना था.

कोई विकल्प नहीं था: मस्क
इतनी बड़ी छंटनी पर मस्क ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. मस्क ने ट्वीट करके बताया था कि कंपनी घाटे में चल रही है, इसलिए वर्कफोर्स में 50% की कमी करना उनकी मजबूरी है. बता दें कि ट्विटर ने शुक्रवार से छंटनी की शुरुआत कर दी. नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की लिस्ट में भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं. मस्क ने कहा कि ट्विटर वर्कफोर्स में कमी उनके लिए भी मुश्किल फैसला है, लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, ऐसे में खर्चों में कटौती के लिए छंटनी जरूरी थी.

फाउंडर डोर्सी ने लिखा इमोशनल पोस्ट
मस्क के इस एक्शन से Twitter के फाउंडर जैक डोर्सी भी हैरान और दुखी हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और एक दुखभरा ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इन सभी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने Twitter से निकाले गए कर्मचारियों से माफी भी मांगी है. डोर्सी ने लिखा, "ट्विटर में काम कर रहे पूर्व और वर्तमान कर्मचारी काफी प्रतिभाशाली हैं. कोई भी परिस्थिति चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, वे सभी अपने लिए एक नया रास्ता जरूर खोज लेंगे. मुझे इस बात का अहसास है कि मुझसे लोग नाराज हैं. आज जो लोग भी इस स्थिति में हैं, उनकी जिम्मेदारी मेरी है. मैं उन सभी से माफी मांगता हूं. मैंने कंपनी को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है. मैं उन सभी के लिए आभारी हूं और उन सभी से प्यार करता हूं, जिन्होंने कभी ट्विटर पर काम किया है."

VIDEO : धोनी के पास कहां-कहां और कितनी है प्रॉपर्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

16 minutes ago

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

43 minutes ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

21 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

1 day ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

1 day ago


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

43 minutes ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

16 minutes ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

33 minutes ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

10 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

1 day ago