होम / बिजनेस / कर्मचारियों की छंटनी पर Twitter के फाउंडर का छलका दर्द, जानिए क्यों मांग रहे माफी?

कर्मचारियों की छंटनी पर Twitter के फाउंडर का छलका दर्द, जानिए क्यों मांग रहे माफी?

डोर्सी ने मई, 2022 में ट्विटर बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आधिकारिक रूप से ट्विटर का मालिक बनने के बाद ईलॉन मस्क ने सबसे पहले जो काम किया, वो है- कर्मचारियों की छंटनी. मस्क ने ट्विटर के लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है. रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर में 7500 कर्मचारी काम करते थे, जिसमें से उन्होंने करीब 3700 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया है. छंटनी के शिकार लोगों में कई भारतीय भी शामिल हैं.

डोर्सी ने तोड़ी चुप्पी
मस्क के इस एक्शन से Twitter के फाउंडर जैक डोर्सी भी हैरान और दुखी हैं. उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और एक दुखभरा ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इन सभी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने Twitter से निकाले गए कर्मचारियों से माफी भी मांगी है.

डोर्सी ने इमोशनल पोस्ट में क्या लिखा?
डोर्सी ने लिखा, "ट्विटर में काम कर रहे पूर्व और वर्तमान कर्मचारी काफी प्रतिभाशाली हैं. कोई भी परिस्थिति चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, वे सभी अपने लिए एक नया रास्ता जरूर खोज लेंगे. मुझे इस बात का अहसास है कि मुझसे लोग नाराज हैं. आज जो लोग भी इस स्थिति में हैं, उनकी जिम्मेदारी मेरी है. मैं उन सभी से माफी मांगता हूं. मैंने कंपनी को बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है. मैं उन सभी के लिए आभारी हूं और उन सभी से प्यार करता हूं, जिन्होंने कभी ट्विटर पर काम किया है."

 

डोर्सी ने बोर्ड से कब दिया था इस्तीफा?
आपको बता दें कि डोर्सी ने मई, 2022 में ट्विटर बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया और 28 अक्टूबर को Twitter की कमान संभाली. कमान संभालते ही उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी. इस पर मस्क ने सफाई देते हुए कहा कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि कंपनी घाटे में चल रही है, इसलिए वर्कफोर्स में 50% की कमी करना उनकी मजबूरी है. बता दें कि ट्विटर ने शुक्रवार से छंटनी की शुरुआत कर दी है. नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की लिस्ट में भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं.

कोई विकल्प नहीं था
मस्क ने कहा कि ट्विटर वर्कफ़ोर्स में कमी उनके लिए भी मुश्किल फैसला है, लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, ऐसे में खर्चों में कटौती के लिए छंटनी जरूरी थी. गौरतलब है कि मस्क के ट्विटर की कमान संभालने से पहले ही साफ हो गया था कि वो बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाले हैं.

VIDEO : कहां से आता है भारत में सबसे ज्यादा सोना? जानें सबकुछ


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

4 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago