होम / बिजनेस / आर्थिक संकट में घिरे इस बैंक को खरीदेंगे Elon Musk! ट्वीट कर दिए संकेत

आर्थिक संकट में घिरे इस बैंक को खरीदेंगे Elon Musk! ट्वीट कर दिए संकेत

ट्विटर के बॉस Elon Musk ने संकेत दिए हैं कि वो मुश्किलों में घिरे अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में शुमार सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) पर ताला लग चुका है. अमेरिकी रेगुलेटरी ने वित्तीय संकट से घिरे इस बैंक को बंद करने का आदेश दिया है. यह बैंक अमेरिका सहित दुनियाभर को स्टार्टअप फंडिंग देने के लिए मशहूर रहा है. SVB के बंद होने की खबर ने सबको चौंका दिया है. वहीं, यह सवाल भी उठने लगा कि क्या अमेरिका पर एक और बैंकिंग संकट का खतरा मंडरा रहा है? इस बीच, ट्विटर और टेस्ला के मालिक Elon Musk का एक ट्विटर वायरल हो रहा है.   

'विचार का स्वागत है'
अपने इस ट्वीट में Musk ने संकेत दिए हैं कि वो मुश्किलों में घिरे सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को खरीद सकते हैं. दरअसल, Razer के सीईओ मिन लियांग टैन ने एक ​ट्वीट करते हुए लिखा है कि Elon Musk को संकट से घिरे SVB बैंक को खरीदना चाहिए. इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए टेस्ला के सीईओ Musk ने कहा कि मैं इस विचार का स्वागत करता हूं. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि Elon Musk इस बैंक को खरीदने में दिलचस्पी है और वह ट्विटर की तरह इसे भी खरीद सकते हैं. 

दूसरे सबसे अमीर कारोबारी
Elon Musk ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे स्थान पर हैं. सबसे अमीर कारोबारियों की इस लिस्ट में फ्रांस के कारोबारी Bernard Arnault पहले नंबर पर हैं. Musk की कुल संपत्ति 165 अरब डॉलर है. इसकी नेटवर्थ में 27.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. Musk के बारे में मशहूर है कि यदि उन्हें कोई धुन सवार हो जाए तो फिर वो काम करके ही मानते हैं. ट्विटर खरीदकर उन्हें इसका सबूत दे दिया है. ये बात अलग है कि इस डील से उनका और ट्विटर दोनों का अब तक नुकसान ही हुआ है. ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं होगा कि SVB खरीदने के इस विचार को सही साबित कर डालें.  

बढ़ती ब्याज दरों की मार
SVB की बात करें, तो यह नए जमाने की टेक कंपनियों और वेंचर कैपिटल के निवेश वाली कंपनियों को वित्तीय सपोर्ट देने वाला यूएस का प्रमुख बैंक हैं. बैंक का करीब 44 फीसदी बिजनेस यूएस वेंचर के निवेश वाली टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर कंपनियों के साथ है. पिछले 18 महीनों में अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में की जा रही बढ़ोत्तरी से इन सेक्टर्स पर बुरा असर पड़ा है और कंपनियों के सामने कैश का संकट खड़ा हो गया है. वहीं, अधिक जोखिम के कारण निवेशकों की दिलचस्पी भी ऐसे टेक कंपनियों में घटी है. इससे बैंक का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सिलिकॉन वैली बैंक ने टेक इंडस्ट्री को काफी कर्ज दिया है, जिसकी वापसी को लेकर भी अब तमाम तरह की आशंकाएं हैं. सीधे शब्दों में कहें तो बैंक गंभीर वित्तीय संकट में घिर चुका है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

51 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

51 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

6 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago