✕

होम / बिजनेस / TV ब्रॉडकॉस्टर्स ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 फरवरी से चैनल देखना हो जाएगा महंगा

TV ब्रॉडकॉस्टर्स ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 फरवरी से चैनल देखना हो जाएगा महंगा

देश के सभी बड़े टीवी चैनलों ने अपने चैनलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. पैक की कीमत में 10 प्रतिशत के इजाफे की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप टेलीविजन देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, 1 फरवरी 2025 से देश में टीवी देखना महंगा होने जा रहा है. इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को टीवी टैनल्स देखने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. अगर आप डीटीएच का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको हर महीने ज्यादा पैसे देने होंगे और जियो स्टार के चैनल पैक की कीमत बढ़ सकती है।
दरअसल सभी टीवी ब्रॉडकॉस्टर्स ने मिलकर चैनल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. ऐसे में अगर आप पेड डीटीएच चैनल का रिचार्ज कराते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे देने होंगे. बता दें कि टीवी चैनल के दाम ऐसे वक्त में बढ़ाने का ऐलान किया गया है, जब देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म की डिमांड बढ़ रही है. तो आइए जानते हैं कि आखिर टीवी ब्रॉडकॉस्टर्स ने यह कदम क्यों उठाया है? 

इसलिए हो रही चैनल्स की कीमत में बढ़ोतरी

जानकरी के अनुसार टीवी ब्रॉडकॉस्टर दावा कर रहे हैं कि कंटेंट कॉस्ट में लगातर बढ़ोतरी हो रही है, जबकि विज्ञापन से होने वाली कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में ब्रॉडकॉस्टर ने मिलकर टीवी चैनल की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है, क्योंकि उनके लिए कंटेंट क्वॉलिटी को बेहतर बनाए रखना मुश्किल हो रहा है. साथ ही कंपनियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट में भी इजाफा हुआ है. बता दें, मौजूदा समय में भारत में पेड टीवी सब्सक्राइबर की संख्या 120 मिलियन से घटकर 100 मिलियन रह गई है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2024 तक डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले और सन डायरेक्ट के पेड एक्टिव सब्सक्राइबर की संख्या 2.26 मिलियन से घटकर 59.91 मिलियन रह गई है.ेदल

अब इतने ज्यादा देने होंगे पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी ब्रॉडकास्टर्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) की ओर से चैनल पैकेज की कीमत में 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. साथ ही जियोस्टार ने भी अपने चैनल पैकेज की कीमत में बढ़ोतरी के संकेत दिये हैं. ऐसे में जल्द ही जियो स्टार के चैनल पैक की कीमत बढ़ सकती है. सोनी पिक्चर्स ने अपने चैनल पैक हैप्पी इंडिया स्मार्ट हिंदी पैक की कीमत को 48 से बढ़ाकर 54 रुपये कर दिया है. वहीं, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) के फैमिली पैक हिंदी SD की कीमत को 47 से बढ़ाकर 53 रुपये कर दिया है. इस पैक में इंग्लिश एंटरटेनमेंट चैनल जी कैफे को जोड़ा गया है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago