✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट के लिए अमंगल रहा मंगलवार, बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के डूबे करोड़ों

शेयर मार्केट के लिए अमंगल रहा मंगलवार, बाजार में मचा हाहाकार, निवेशकों के डूबे करोड़ों

सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए. यह पिछले सवा 2 साल में शेयर बाजार में आई सबसे बड़ी गिरावट है. यह गिरावट इतनी बड़ी थी निवेशकों के एक झटके में 29.14 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2024 के लोकसभा चुनावों के नतीजों में सबसे बड़े उलटफेर के चलते मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी देखने को मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी को लोकसभा चुनावों में बहुमत नहीं मिलने के कारण बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली जिसके चलते भारतीय शेयर बाजार की इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 

बाजार में रिकॉर्ड गिरावट

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 8.07 फीसदी और 6.79 फीसदी की गिरावट आई. FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए. बीएसई का एनर्जी, इंडस्ट्रियल्स, टेलीकॉम, यूटिलिटी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर इंडेक्स 10% से भी अधिक टूट गया. कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 4,389.73 अंक की भारी गिरावट के साथ 72,079.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 1,379.40 अंक का गोता लगाकर 21,884.50 के स्तर पर बंद हुआ.

सेक्टर का हाल 

बाजार में सबसे बड़ी गिरावट एनर्जी सेक्टर के स्टॉक्स में देखने को मिली है. निफ्टी का एनर्जी इंडेक्स 12.47 फीसदी या 5357 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है. बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली के चलते निफ्टी का बैंकिंग इंडेक्स 7.95 फीसदी या 4051 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, मेटल्स, ऑटो, आईटी, फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी पतझड़ के समान गिरावट देखने को मिली है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 4202 या 7.88 फीसदी और निफ्टी स्मॉल कैप इंडेक्स 1406 अंक या 8.23 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

क्या सेंसेक्स-निफ्टी पर लग सकता है लोअर सर्किट, क्या हैं नियम? यहां जानें सबकुछ

सिर्फ 6 शेयर ही तेजी का साथ हुए बंद

गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर ही आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 6 फीसदी की तेजी रही. इसके बाद नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचसीएल टेक (HCL Tech), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 0.18% से लेकर 3.29 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. 

24 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 15.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), पावर ग्रिड (Power Grid) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर 8.87% से लेकर 14.42% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. 

निवेशकों को 30 लाख करोड़ का नुकसान 

भारतीय शेयर बाजार में सुनामी के चलते निवेशकों को एक ही दिन में करीब 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 395.42 लाख करोड़ रुपये पर जाकर क्लोज हुआ है जो पिछले कारोबारी सत्र में 426 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था. शेयर बाजार में कुल 3934 स्टॉक्स की ट्रेड हुआ जिसमें 3349 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. केवल 488 शेयरों में तेजी रही. 97 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

31 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

42 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

31 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

42 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.