✕

होम / बिजनेस / Sensex-Nifty के लिए 'मंगलमय' रहा मंगलवार, लेकिन निवेशकों को हुआ इतना नुकसान

Sensex-Nifty के लिए 'मंगलमय' रहा मंगलवार, लेकिन निवेशकों को हुआ इतना नुकसान

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 409.15 लाख करोड़ हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में आज मंगलवार (28 जनवरी) को मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिला. बेंचमार्क इंडेक्स जबरदस्त बढ़ोतरी पर थे. हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में थोड़ी बिकवाली दिखी. RBI के बूस्टर के बाद आज बाजार में तेजी दिखी. बैंक निफ्टी 802 अंक चढ़कर 48,866 पर बंद हुआ. निफ्टी 128 अंक चढ़कर 22,957 पर बंद हुआ और सेंसेक्स 535 अंक चढ़कर 75,901 पर बंद हुआ. आज HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों ने निफ्टी और बैंक निफ्टी की तेजी में योगदान दिया.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 4.39 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve), एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) 2.15 फीसदी से लेकर 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 4.47 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं लार्सन एंड टुब्रो (L&T), पावर ग्रिड (Power Grid), आईटीसी (ITC) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयरों में 1.01 फीसदी से 1.32% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,663 शेयरों में रही गिरावट 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,084 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,311 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 2,663 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 110 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 60 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 569 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹1.16 लाख करोड़ डूबे 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जनवरी को घटकर 409.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 27 जनवरी को 410.31 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

23 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 day ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 day ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

3 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

3 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

6 hours ago