होम / बिजनेस / ट्रंप ने भारत को 25% टैरिफ और जुर्माने की चेतावनी दी, सरकार ने भी दिया कड़ा जवाब

ट्रंप ने भारत को 25% टैरिफ और जुर्माने की चेतावनी दी, सरकार ने भी दिया कड़ा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में एक नया तनाव पैदा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने का ऐलान किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Truth Social' पर यह घोषणा की, जिसमें उन्होंने रूस से भारत के तेल और रक्षा उपकरणों की खरीद को निशाना बनाते हुए यह कदम उठाने की बात कही. ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत दुनिया में सबसे कठिन गैर-राजकोषीय व्यापार बाधाएं लगाता है. वहीं, इस पर भारत सरकार की ओर से भी बयान जारी किया है. 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

डोनल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "सब कुछ ठीक नहीं है. भारत को अब इसकी कीमत चुकानी होगी." उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त को भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए दिल्ली आने वाला है.

भारत की प्रतिक्रिया: "हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि"

ट्रंप के ऐलान पर भारत सरकार की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने तत्काल प्रतिक्रिया दी है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने किसानों, व्यापारियों और एमएसएमई सेक्टर की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सरकार ने कहा है, "हमने ट्रंप के बयान को गंभीरता से लिया है और उसके प्रभावों का अध्ययन किया जा रहा है. हमारी प्राथमिकता अपने लोगों और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा है."

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर असर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों से एक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है. भारत का मानना है कि यह समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी होना चाहिए. भारत पहले भी ब्रिटेन के साथ हुए व्यापार समझौते में अपने हितों की सुरक्षा कर चुका है और अब भी यही रणनीति अपनाने को तैयार है. सरकार ने दोहराया कि वह अपने किसानों, सूक्ष्म और लघु उद्योगों तथा स्टार्टअप्स के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. कोई भी नया समझौता राष्ट्रीय हितों की रक्षा के तहत ही स्वीकार्य होगा.

रूस से रिश्तों पर अमेरिका की नाराजगी

ट्रंप का यह टैरिफ फैसला उस समय आया है जब भारत रूस से तेल और रक्षा उपकरणों की बड़ी मात्रा में खरीद कर रहा है. यूक्रेन युद्ध के बाद भारत रूस से कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है. ट्रंप का कहना है कि यह खरीद अंतरराष्ट्रीय दबाव के विपरीत है और रूस को गलत संदेश देती है. हालांकि, भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों और रणनीतिक हितों को देखते हुए निर्णय लेता है.

आगे की रणनीति पर नजर

सरकार ने संकेत दिया है कि अमेरिका के इस फैसले पर स्थिति स्पष्ट होने तक भारत कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएगा. साथ ही यह भी कहा कि सरकार जरूरत पड़ने पर सभी जरूरी उपाय करेगी ताकि भारत के आर्थिक और व्यापारिक हितों की रक्षा की जा सके. अगस्त में प्रस्तावित व्यापार वार्ता पर यह घटनाक्रम किस तरह असर डालेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा. फिलहाल इतना तय है कि भारत पीछे हटने के मूड में नहीं है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का CAS पर बड़ा फैसला, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत के नियम बदलने की तैयारी

## क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की कीमत और सामान्य कारोबार के भाव में अंतर पर बाजार प्रतिभागियों की चिंता के बाद सेबी ला सकता है नई व्यवस्था

8 hours ago

सेंसेक्स 76,153 के नीचे, निफ्टी भी कमजोर; 23 शेयरों में गिरावट, आज इन स्टॉक्स पर फोकस

गुरुवार को सेंसेक्स 417.49 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 76,152.86 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 41 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 23,873.45 के स्तर पर रहा.

9 hours ago

‘AI सुझाव दे सकता है, लेकिन हाथ से होने वाला काम नहीं कर सकता’: फैशन, फिल्मों और कड़ी प्रतिस्पर्धा पर रोमा जैन

फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट रोमा जैन ने अपने लेबल की शुरुआत, तेलुगु सिनेमा में काम करने, फैशन में AI के बढ़ते इस्तेमाल, Gen Z के स्टाइलिंग ट्रेंड्स और इंडस्ट्री में टिके रहने की चुनौतियों पर बात की

1 day ago

136 अरब डॉलर का दांव: भारत ने बिना कर्ज लिए उधार लिया

न कोई बॉन्ड. न आईएमएफ. न कोई संप्रभु कर्ज. भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रवासी भारतीयों की एक कम चर्चित जमा योजना के नियमों में बदलाव किया, रिकॉर्ड मात्रा में डॉलर जुटाए और मुद्रा का जोखिम अपनी बैलेंस शीट पर ले लिया.

1 day ago

ऑटो पार्ट्स कंपनियों को ग्लोबल बनने की सलाह, पीयूष गोयल बोले- भारत से बाहर मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाएं

नए व्यापार समझौतों से 38 विकसित अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंच मिली, अब घरेलू कंपनियों को वैश्विक कारोबार और उच्च मूल्य वाले उत्पादों पर करना होगा फोकस

1 day ago


बड़ी खबरें

एन. चंद्रशेखरन के लिए एक राष्ट्रीय भूमिका

असली सवाल यह नहीं है कि ‘क्या एन. चंद्रशेखरन को सरकार में शामिल होना चाहिए’, बल्कि यह है कि ‘भारत यह कैसे सुनिश्चित कर सकता है कि चंद्रा जैसे लोग कॉरपोरेट जीवन से विदा लेने के बाद भी लंबे समय तक भारत के लिए योगदान देते रहें?’

3 hours ago

सेंसेक्स 76,153 के नीचे, निफ्टी भी कमजोर; 23 शेयरों में गिरावट, आज इन स्टॉक्स पर फोकस

गुरुवार को सेंसेक्स 417.49 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 76,152.86 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 41 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 23,873.45 के स्तर पर रहा.

9 hours ago

सेबी का CAS पर बड़ा फैसला, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत के नियम बदलने की तैयारी

## क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की कीमत और सामान्य कारोबार के भाव में अंतर पर बाजार प्रतिभागियों की चिंता के बाद सेबी ला सकता है नई व्यवस्था

8 hours ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

8 hours ago

जनसांख्यिकीय लाभांश से बोझ तक: भारत की सबसे बड़ी ताकत कैसे बन सकती है सबसे बड़ी देनदारी

जनसांख्यिकीय संपत्तियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन उनका मूल्य तेजी से और हर दिन घट रहा है.

23 hours ago