✕

होम / बिजनेस / ट्रंप ने भारत सहित BRICS देशों को दी टैरिफ की धमकी, जानिए क्या है मामला?

ट्रंप ने भारत सहित BRICS देशों को दी टैरिफ की धमकी, जानिए क्या है मामला?

ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के खिलाफ ये चेतावनी जारी की है. इस संगठन में भारत के अलावा रूस, चीन, ब्राजील, साउथ अफ्रीका, ईरान, इजिप्ट, इथोपिया और यूएई शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति ने शपथ लेने से पहले ही अपनी नई चेतावनी से भारत की चिंता बढ़ा दी है. उन्होंने ब्रिक्स देशों को खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने या उसे बदलने का प्रयास किया गया तो वह इन देशों पर 100% टैरिफ लगा देंगे, गौरतलब है कि ब्रिक्स नौ देशों का समूह है, जिसमें भारत भी शामिल है. भारत के इलावा समूह में चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात सदस्य देश हैं. 2009 में गठित ब्रिक्स एकमात्र प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है. 

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बिजनेस को अलविदा कहना पड़ेगा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को इस तरह के कदम के खिलाफ चेतावनी दी. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'यह विचार कि ब्रिक्स देश डॉलर से दूर जाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हम खड़े होकर देखते हैं, खत्म हो चुका है.' ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, 'हमें इन देशों से यह प्रतिबद्धता चाहिए कि वे न तो नई ब्रिक्स मुद्रा बनाएंगे, न ही शक्तिशाली अमेरिकी डॉलर की जगह किसी अन्य मुद्रा का समर्थन करेंगे, अन्यथा उन्हें 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा और उन्हें अद्भुत अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अपनी बिक्री को अलविदा कहना पड़ेगा.'

ट्रंप ने कहा कि वे कोई और मूर्ख ढूंढ सकते हैं! इस बात की कोई संभावना नहीं है कि ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अमेरिकी डॉलर की जगह ले लेगा और जो भी देश ऐसा करने की कोशिश करेगा, उसे अमेरिका को अलविदा कह देना चाहिए, गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में 2023 के शिखर सम्मेलन में, ब्रिक्स देशों ने एक नई आम मुद्रा की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी.

ब्राजील ने रखा था प्रस्ताव

इस संबंध में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया था. ब्रिक्स के एक महत्वपूर्ण स्तंभ भारत ने कहा है कि वह डी-डॉलराइजेशन के खिलाफ है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कॉर्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में अपनी उपस्थिति के दौरान कहा था, 'मुझे लगता है कि आपने हमें किसी और के साथ भ्रमित कर दिया है, क्योंकि हमने कभी भी डॉलर को सक्रिय रूप से लक्षित नहीं किया है. यह हमारी आर्थिक नीति या हमारी राजनीतिक या हमारी रणनीतिक नीति का हिस्सा नहीं है, कुछ अन्य लोगों ने ऐसा किया हो सकता है.'

उन्होंने कहा, 'मैं आपको जो बताऊंगा, वह एक स्वाभाविक चिंता है. हमारे पास अक्सर ऐसे व्यापारिक साझेदार होते हैं, जिनके पास लेने के लिए डॉलर नहीं होते हैं. इसलिए, अब हमें यह देखना होगा कि क्या हम उनके साथ लेन-देन छोड़ देते हैं या हम कोई ऐसा समझौता करते हैं जो अन्यथा काम करता है. इसलिए, मैं कह सकता हूं कि व्यापार में डॉलर के संबंध में कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं है, हम अपना व्यवसाय करने की कोशिश कर रहे हैं.'

कभी-कभी डॉलर में व्यापार करना होता है मुश्किल: जयशंकर

विदेश मंत्री ने इस साल 1 अक्टूबर को कहा, 'कभी-कभी आप डॉलर के उपयोग को मुश्किल बना देते हैं. हमारे कुछ व्यापारिक साझेदार हैं, जिनके साथ आपकी नीतियों के कारण डॉलर में व्यापार करना मुश्किल हो जाता है. हमें स्पष्ट रूप से समाधान तलाशने होंगे, लेकिन हमारे लिए, जैसा कि हमने पुनर्संतुलन के बारे में बात की। हमने कई बातों के बारे में बात की. जाहिर है कि यह सब मुद्राओं और आर्थिक जरूरतों पर भी प्रतिबिंबित होने वाला है.'
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें