✕

होम / बिजनेस / डोनाल्ड ट्रंप ने Crypto समर्थक पॉल एटकिंस को सिक्योरिटीज रेगुलेटर (SEC) का चुना प्रमुख

डोनाल्ड ट्रंप ने Crypto समर्थक पॉल एटकिंस को सिक्योरिटीज रेगुलेटर (SEC) का चुना प्रमुख

पॉल एटकिंस डिजिटल ऐसेट्स के मजबूत समर्थक हैं और इससे पहले वो जॉर्ज डब्ल्यू बुश एडमिनिस्ट्रेशन में साल 2002 से 2008 तक एसईसी कमिश्नर के तौर पर काम कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ट्रंप की सोच क्रिप्टोकरेंसी के पक्ष में रही है, इसका सबूत ये है कि उन्होंने अमेरिका के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की कमान संभालने के लिए पॉल एटकिंस को चुना है. एटकिंस को क्रिप्टोकरेंसी का हिमायती माना जाता है, वो इसकी जमकर वकालत करते हैं. अभी गैरी जेंसलर SEC के मुखिया हैं, जेंसलर को SEC के चेयरमैन पद से हटाना ट्रंप के चुनावी मुद्दों में से एक था.

SEC के नए चेयरमैन की इस शख्स को मिली जिम्मेदारी

पॉल एटकिंस SEC के चेयरमैन पद के उत्तराधिकारी के रूप में ट्रंप की पसंद हैं. एटकिंस क्रिप्टो फर्म्स के हेज फंड्स के लिए बतौर सलाहकार काम करते हैं. ट्रंप ने 4 दिसंबर बुधवार को कहा कि पॉल 'कॉमन सेंस' रेगुलेशन के लिए एक शानदार लीडर हैं, जो एक मजबूत, इनोवेटिव कैपिटल मार्केट के वादे पर भरोसा करते हैं, जो निवेशकों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूंजी देते हैं.

डिजिटल ऐसेट्स के समर्थक हैं एटकिंस

पॉल एटकिंस क्रिप्टोऔर वर्चुअल करेंसी के समर्थक हैं, और यही वजह है की ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से बिटक्वाइन लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है. इससे पहले एटकिंस जॉर्ज बुश एडमिनिस्ट्रेशन में साल 2002 से 2008 तक SEC के कमिश्नर के पद पर काम कर चुके हैं. ट्रंप ने खुद को क्रिप्टो-फ्रेंडली उम्मीदवार के रूप में पेश करते हुए खुले तौर पर अमेरिका को क्रिप्टोकरेंसी इनोवेशन का केंद्र बनाने का वादा किया है. इसलिए ये उम्मीद जताई जा रही है कि एटकिंस के पदभार संभालने के बाद क्रिप्टों के नियमों और नीतियों और आसान बनाने के लिए बदलाव किया जाएगा.

20 जनवरी को इनकी जगह लेंगे एटकिंस

ट्रंप के अनुसार, एटकिंस 20 जनवरी को गैरी जेंसलर की जगह लेंगे. जेंसलर ने पिछले महीने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी, यह अनुमान लगाते हुए कि ट्रंप उन्हें निकाल देंगे, जैसा कि उन्होंने चुनाव अभियान के दौरान वादा किया था. एटकिंस 2017 से डिजिटल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सह-अध्यक्ष हैं, जो डिजिटल परिसंपत्तियों के उपयोग को बढ़ावा देता है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, 'पॉल सामान्य ज्ञान विनियमों के लिए एक सिद्ध नेता हैं. वह निवेशकों की जरूरतों के प्रति उत्तरदायी मजबूत, नवाचारी पूंजी बाजारों के वादे में विश्वास करते हैं. वह यह भी मानते हैं कि डिजिटल संपत्तियां और अन्य नवाचार अमेरिका को पहले से कहीं अधिक महान बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं.

केली लोफ्लर को दी ये जिम्मेदारी

इसके अलावा, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व सीनेटर केली लोफ्लर को लघु व्यवसाय प्रशासन का नेतृत्व करने के लिए चुना. उन्होंने कहा कि केली व्यवसाय और वाशिंगटन में अपने अनुभव का इस्तेमाल लालफीताशाही को कम करने और हमारे लघु व्यवसायों को बढ़ने, नवाचार करने और फलने-फूलने के अवसर प्रदान करने के लिए करेंगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह उनकी उद्घाटन समिति की सह-अध्यक्षता भी करेंगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago