होम / बिजनेस / हड़ताल से हाहाकार, कई जगह सूखे पेट्रोल पंप; खुफिया तंत्र की भूमिका पर भी सवाल

हड़ताल से हाहाकार, कई जगह सूखे पेट्रोल पंप; खुफिया तंत्र की भूमिका पर भी सवाल

देशभर में नए हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल जारी है. इस हड़ताल के चलते कई जगह पेट्रोल पंप सूख चुके हैं.

नीरज नैयर 2 years ago

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नए हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक ड्राइवर तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल में फ्यूल टैंकरों के ड्राइवर भी शामिल हैं, जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में कई जगहों पर पेट्रोल पंप सूख चुके हैं. यानी वहां पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है. जहां तेल मिल रहा है, वहां लंबी-लंबी कतारें हैं. इंदौर में भी कमोबश यही हालात हैं. वहीं, दिल्ली में भी हालात नाजुक बने हुए हैं. यदि हड़ताल लंबी खिंचती है, तो दिल्लीवासियों की मुसीबत बढ़ जाएगी.

जल्द सामान्य होगी स्थिति
भोपाल में यात्री बस और स्कूल बस संचालक भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा, प्राइवेट एम्बुलेंस ऑपरेटरों के भी हड़ताल से जुड़ने की खबर है. राजधानी में सोमवार शाम से ही कई पेट्रोल पंपों पर तेल मिलना बंद हो गया था. आज भी यही स्थिति बनी हुई है. हालांकि, मध्य प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि शाम तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. BW हिंदी से बातचीत में उन्होंने बताया कि फ्यूल टैंकरों के ड्राइवर काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं और जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि ड्राइवरों को कानून को लेकर भ्रमित किया गया था. हमने उन्हें समझाया है कि नए कानून से डरने वाली कोई बात नहीं है. लिहाजा, वह काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं.    

नहीं हुआ कोई नुकसान
हड़ताल से नुकसान के सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. उल्टा उनकी सेल ज्यादा हो गई. उन्होंने बताया कि भोपाल जिले में कुल 151 पेट्रोल पंप हैं. जिले में 10 लाख लीटर पेट्रोल और 12 लाख लीटर डीजल की प्रतिदिन खपत होती है. सोमवार को हड़ताल की वजह से घबराहट में भारी संख्या में लोग तेल भरवाने पहुंचे और एक दिन में ही करीब 16 लाख लीटर पेट्रोल और 13-14 लाख लीटर डीजल की खपत हो गई. हालांकि, इसके चलते पेट्रोल पंपों पर स्टाक में रखा ईंधन कई जगह खत्म हो गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो रही है.  

खुफिया तंत्र की नाकामी
मध्य प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह हड़ताल से उपजे हालात को खुफिया तंत्र की नाकामी करार देते हैं. उनका यह भी कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर हड़ताल के मद्देनजर कोई रणनीति नहीं बनाई गई. प्रशासन ने फ्यूल टैंकरों के ड्राइवरों को भी समझाने का प्रयास तक नहीं किया. हमारे स्तर पर उन्हें समझाया गया कि नए कानून से डरने वाली बात नहीं है, इसके बाद ही वह काम पर लौटने के लिए तैयार हुए हैं. कुछ पंपों पर फ्यूल टैंकर पहुंच चुके हैं और बाकी जगहों पर भी आपूर्ति जल्द ही शुरू हो जाएगी. 

कुछ जगह शुरू हुई सप्लाई
पेट्रोल की मांग अचानक बढ़ने और फ्यूल टैंकर के नहीं पहुंचने से सोमवार शाम होते-होते भोपाल के 15 के करीब पेट्रोल पंप सूख गए थे. कुछ पंपों पर केवल डीजल मिल रहा था. मंगलवार दोपहर तक कुछ जगह पेट्रोल मिलना शुरू हो गया था. हुजूर में कटारा स्थित बालाजी सेल्स एंड सर्विस के संचालक विकेश साहू ने बताया कि स्टॉक खत्म होने के चलते सोमवार को पंप बंद करना पड़ा था, लेकिन अब आपूर्ति शुरू हो गई है. बता दें कि हड़ताल की सूचना के बाद बड़े डीलर्स और पेट्रोल पंप मालिकों ने कुछ दिनों का सरप्लस स्टॉक रख लिया था, लेकिन क्रेडिट और स्टोरेज लिमिटेशन की वजह से छोटे डीलर ऐसा नहीं कर पाए. इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित हुई है.  

दिल्ली में बिगड़ सकते हैं हालात
उधर, दिल्ली पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता निशित गोयल ने कहा कि हड़ताल की वजह से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है. कल तक दिल्ली के करीब 2 दर्जन पेट्रोल पंप सूख सकते हैं, यानी वहां पेट्रोल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. लेकिन यदि हड़ताल और आगे बढ़ती है, तो फिर बड़े पैमाने पर दिल्ली के पेट्रोल पंप प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस हड़ताल में फ्यूल टैंकरों के ड्राइवर भी शामिल हो गए हैं, जिसके कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago