✕

होम / बिजनेस / SIP में आया जबरदस्त उछाल, सालाना नेट निवेश दोगुना बढ़कर हुआ 2 लाख करोड़

SIP में आया जबरदस्त उछाल, सालाना नेट निवेश दोगुना बढ़कर हुआ 2 लाख करोड़

जून में SIP के जरिये निवेशक बढ़कर 21,262 करोड़ रुपये हो गया, जो मई में 20,904 करोड़ रुपये था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार में वैश्विक उठापटक के बावजूद शानदार तेजी देखने को मिली है जिसका क्रेडिट देश के रिटेल निवेशकों को जाता है. विदेशी निवेशकों की जगह रिटेल निवेशकों ने ले ली है और इस बात की तस्दीक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश किए इकोनॉमिक सर्वे में भी किया गया है. खासतौर से म्यूचुअल फंड्स और उसमें सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के जरिए रिटेल निवेशकों का निवेश बढ़ा है. 

SIP निवेश हुआ दोगुना

इकोनॉमिक सर्वे ने एम्फी के डेटा के हवाले से बताया कि, म्यूचुअल फंड्स में 8.4 करोड़ एसआईपी अकाउंट्स हैं जिसके जरिए निवेशकों म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश करते हैं. पिछले तीन सालों में वित्त वर्ष 2020-21 के 0.96 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में एसआईपी निवेश दोगुना होकर 2 लाख रुपये हो गया है. म्यूचुअल फंड्स के इक्विटी स्कीमों के कुल एयूएम में 35 फीसदी हिस्सेदारी एसआईपी एयूएम का है.

Mutual Fund में बढ़ी रिटेल निवेशकों की भागीदरी

म्यूचुअल फंड्स में रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ने के बाद भारतीय इक्विटीज में म्यूचुअल फंड्स का मालिकाना हक 31 दिसंबर 2023 तक बढ़कर 9.2 फीसदी हो गया है जो 31 दिसंबर 2021 को 7.7 फीसदी था. म्यूचुअल फंड्स के फोलियो की संख्या वित्त वर्ष 2022-23 में 14.6 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 17.8 करोड़ हो गई है. इनकम और डेट स्कीमों को छोड़ सभी स्कीमों में इंफ्लो बढ़ा है.  सोने को छोड़ दें तो दूसरे ईटीएफ के नेट एसेट्स में वित्त वर्ष 2023-24 में 37 फीसदी का उछाल आया है. 

म्यूचुअल फंड्स के जरिए बढ़ा निवेश

इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक डिमैट अकाउंट के जरिए सीधे तौर पर रिटेल निवेशकों द्वारा की जाने वाली ट्रेडिंग बढ़ी है तो अप्रत्यक्ष तौर पर भी म्यूचुअल फंड्स के जरिए निवेश बढ़ा है. इक्विटी कैश सेगमेंट में इंडीविजुअल इंवेस्टर्स की हिस्सेदारी कैश सेगमेंट के टर्नओवर में वित्त वर्ष 2023-24 में 35.9 फीसदी रही है. डिमैट खाते वित्त वर्ष 2022-23 में 11.45 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 15.14 करोड़ हो गए. सर्वे के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 म्यूचुअल फंड्स के लिए जोरदार रहा है और उनका एसेट अंडर मैनेजमेंट 14 लाख करोड़ रुपये का उछाल वित्त वर्ष 2023-24 में 53.4 लाख करोड़ हो गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago