✕

होम / बिजनेस / सुनील मित्तल की सैलरी में जबरदस्त इजाफा, एक साल में दोगुनी हुई सैलरी, अब मिलती है इतनी

सुनील मित्तल की सैलरी में जबरदस्त इजाफा, एक साल में दोगुनी हुई सैलरी, अब मिलती है इतनी

कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि उसके रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल आया है. इसलिए शीर्ष नेतृत्व के पैकेज में इजाफा किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. पिछले साल तक सुनील मित्तल को जहां सिर्फ 15 करोड़ रुपये सालाना भुगतान किया जा रहा था वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में उनका पैकेज बढ़कर 32 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो चुका है. इसके साथ ही वह अब भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाले सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

अभी तक मिल रहे थे 15 करोड़ रुपये सालाना

भारती एयरटेल की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 से ही लगातार 3 साल तक सुनील मित्तल को 15 करोड़ रुपये सालाना दिए जा रहे थे. अब शेयरहोल्डर्स की मंजूरी से उनकी सैलरी 32.27 करोड़ रुपये कर दी गई है. कंपनी ने कहा है कि उसकी वित्तीय स्थिति में पिछले तीन साल में काफी सुधार हुआ है. सुनील मित्तल के अलावा कंपनी के एमडी एवं सीईओ गोपाल विट्टल (Gopal Vittal) की सैलरी भी 10 फीसदी बढ़ाकर 18.5 करोड़ रुपये कर दी गई है. वित्त वर्ष 2022-23 में सुनील मित्तल को 4.7 करोड़ रुपये और गोपाल विट्टल को 7 करोड़ रुपये परफॉरमेंस इंसेंटिव के तौर पर दिए गए हैं.

Airtel के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में आया उछाल 

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 के दौरान एयरटेल का रेवेन्यू 7.8 फीसदी बढ़कर 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 10 फीसदी बढ़कर 7,467 करोड़ रुपये हो गया है. सुनील मित्तल ने इस रिपोर्ट में कहा है कि भारत 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने जा रहा है. हमारी कंपनी के लिए भी विकसित भारत में अपार संभावनाएं पैदा होंगी. देश के डिजिटल लैंडस्केप में 5जी अहम भूमिका निभाएगा. एयरटेल को इसके लिए कमर कस लेनी चाहिए.

कितनी मिली पीएलआई?

वर्ष के दौरान, मित्तल और विट्टल को पिछले वर्ष 2022-23 के लिए पीएलआई के रूप में क्रमशः 47,250,000 रुपए और 70,826,394 रुपए का भुगतान किया गया था. वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, सुनील भारती मित्तल को कंपनी की विदेशी सहायक कंपनी, नेटवर्क i2i (यूके) लिमिटेड से 2.20 मिलियन पाउंड सैलरी मिली है. 2023-24 के लिए, सीईओ गोपाल विट्टल का कुल पारिश्रमिक 18.55 करोड़ रुपए था, जिसमें ‘वेतन और भत्ते’ मद के तहत निकाले गए 11.11 करोड़ रुपए शामिल थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

15 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

16 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

13 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

9 hours ago