✕

होम / बिजनेस / भारत के Forex Reserve में जबरदस्त गिरावट, लगातार 7वें हफ्ते हुआ नुकसान, अब हुआ इतना

भारत के Forex Reserve में जबरदस्त गिरावट, लगातार 7वें हफ्ते हुआ नुकसान, अब हुआ इतना

सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद से इसमें पिछले कई हफ्ते से गिरावट आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 नवंबर को खत्म हफ्ते में 17.76 अरब डॉलर घटकर 657.89 अरब अमेरिकी डॉलर रहा. आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 18 बिलियन डॉलर की गिरावट बीते हफ्ते में दर्ज की जा चुकी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने यह जानकारी दी. इससे पिछले हफ्ते, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.47 अरब डॉलर घटकर 675.65 अरब डॉलर रहा था. 

47 बिलियन डॉलर घटा विदेशी मुद्रा भंडार

सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद से इसमें पिछले कई हफ्ते से गिरावट आ रही है. अगर उच्चतम स्तर से देखें तो देश का विदेशी मुद्रा भंडार 47 बिलियन डॉलर (46.99 बिलियन डॉलर) घट चुका है. 

फॉरेन करेंसी ऐसेट्स का डेटा जानें

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 15 नवंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाले फॉरेन करेंसी ऐसेट्स 15.55 अरब डॉलर घटकर 569.83 अरब डॉलर रहे हैं. डॉलर के संदर्भ में बताए गए फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का असर शामिल होता है.

भारत का गोल्ड रिजर्व भी घटा

समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 2.07 अरब डॉलर घटकर 65.75 अरब डॉलर रहा. विशेष आहरण अधिकार (SDR) 9.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.06 अरब डॉलर रहा. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 15 नवंबर को खत्म हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का रिजर्व 5.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.25 अरब डॉलर पर आ गया. सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था. उसके बाद से इसमें पिछले कई हफ्ते से गिरावट आ रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

8 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

10 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

11 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

11 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

11 hours ago

बड़ी खबरें