होम / बिजनेस / TRAI ने पेश किया सस्ते WiFi रिचार्ज का प्रस्ताव, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा?

TRAI ने पेश किया सस्ते WiFi रिचार्ज का प्रस्ताव, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा?

TRAI ने पब्लिक डेटा सेंटर को लेकर एक रिपोर्ट पेश की है. इसमें ब्रॉडबैंड (Broadband) कनेक्शन चार्ज को कम करने का प्रस्ताव रखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ब्रॉडबैंड (Broadband) कनेक्शन चार्ज को कम करने का प्रपोजल दिया है. हालांकि ये प्रपोजल पब्लिक डेटा ऑफिस के लिए इस्तेमाल होने वाले वाई-फाई (WiFi) कनेक्शन के लिए दिया गया है. तो आइए जानते हैं ट्राई ने ये फैसला क्यों लिया है और इसका लाभ किन लोगों को मिलेगा?

FTTH के मुकाबले ILL रिचार्ज महंगे
ट्राई के अनुसार टेलीकॉम टैरिफ ऑर्डर के एक्सप्लेन नोट में पाया गया कि इंटरनेट की लीज लाइन टैरिफ काफी महंगी हो गई है. इसमें फाइबर-टू-द-होम (FTTH) और इंटरनेट लीज लाइन (ILL) टैरिफ की तुलना की है. ट्राई ने कहा कि 100 Mbps प्लान की लीज लाइन टैरिफ, फाइबर-टू-होम के मुकाबले 40-80 गुना महंगी है. यानी इससे यूजर्स को काफी नुकसान होने वाला है.

ट्राई ने इसलिए लिया ये फैसला
टाई ने डेटा की कम खपत का हवाला देते हुए कहा है कि PM-Wani सेंट्रल रजिस्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार डेली एवरेज डेटा यूसेज में गिरावट देखी गई है. पिछले साल तक एवरेज यूसेज 1 GB डेली यूसेज थी, जो अब काफी कम होकर कुछ MB रह गई है. ये मंथली एवरेज डेटा लिमिट से भी काफी कम है. रिटेल ब्रॉडबैंड कस्टमर्स का रुझान कम होता जा रहा है. इन्हीं का हवाला देते हुए ट्राई ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन की कीमत कम करने की सलाह दी है. 

इन लोगों के लिए सस्ते होंगे रिचार्ज
ट्राई ने कहा है कि भारत में बहुत सारी ऐसी दुकानें हैं, जिनका मुनाफा काफी कम है और वह महंगे रिचार्ज प्लान को अफोर्ड नहीं कर सकती हैं. ऐसे में ऐसी सभी शॉप्स के लिए सस्ते प्लान पर काम करना चाहिए. पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) में कुछ ऑफिस तो ऐसे भी हैं जिन्हें ILL कनेक्शन की जरूरत भी नहीं है और वह आसानी से सस्ते रिचार्ज प्लान की मदद से काम कर सकते हैं तो उन्हें महंगे रिचार्ज लेने के बाद काफी नुकसान हो रहा है.

पब्लिक डेटा इस्तेमाल करने वालों को होगा फायदा
ट्राई के इस फैसले से पब्लिक डेटा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है. साथ ही एक बार कनेक्शन सस्ता होने के बाद डेटा यूसेज भी ज्यादा हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें-अब Metro से करें अपने सामान की डिलीवरी, ऐसे उठाएं इस सर्विस का लाभ...

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

14 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago