✕

होम / बिजनेस / मल्टीबैगर स्टॉक Bharat Global के शेयरों का लेन-देन बंद, SEBI ने इस कारण लगाई रोक

मल्टीबैगर स्टॉक Bharat Global के शेयरों का लेन-देन बंद, SEBI ने इस कारण लगाई रोक

नवंबर 2023 में भारत ग्लोबल डेवलपर्स का शेयर 16.14 रुपये पर था वो नवंबर 2024 में 1702.95 रुपये पर जा पहुंचा. संदेहास्पद फाइनेंशियल डिस्क्लोजर के बाद सेबी ने जांच शुरू कर दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए भारत ग्लोबल डेवलपर्स (Bharat Global Developers) के शेयरों में ट्रेडिंग सस्पेंड कर दी है. यह कार्रवाई कंपनी के वित्तीय खुलासों में कथित गड़बड़ी और गलत तरीके से किए गए प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के कारण की गई है. SEBI ने कंपनी के एमडी, सीईओ और अन्य निदेशकों समेत 17 व्यक्तियों पर अगले आदेश तक सिक्योरिटीज बाजार में खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है. इसके अलावा, कंपनी के कंप्लायंस अधिकारी को किसी भी लिस्टेड कंपनी के साथ काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

सेबी ने भारत ग्लोबल पर कसा शिकंजा

शेयर बाजार के रेगुलेटर ने अगले आदेश तक कंपनी के प्रमोटर्स पर सिक्योरिटीज के खरीदने, बेचने या डीलिंग करने या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कैपिटल मार्केट के एक्सेस करने पर रोक लगा दी है. सेबी का ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है. अपने आदेश में सेबी ने कहा है कि, उसने 16 दिसंबर 2024 को भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड के संदेहास्पद फाइनेंशियल और डिस्क्लोजर को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट्स और शिकायतों का संज्ञान लिया था.

एक साल में 105 गुना भाग गया शेयर 

सेबी ने खुद बताया नवंबर 2023 में भारत ग्लोबल डेवलपर्स का शेयर जहां 16.14 रुपये पर ट्रेड कर रहा था वो नवंबर 2024 में 1702.95 रुपये पर जा पहुंचा. सेबी ने अपने कानूनों के उल्लंघन को लेकर कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी. और अब अगले आदेश तक स्टॉक में ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है. भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड का स्टॉक साल 2023 के नवंबर महीने में 16.14 रुपये पर कारोबार कर रहा था जो कि एक साल बाद 28 नवंबर 2024 को 1702.95 रुपये पर जा पहुंचा यानी शेयर में 105 गुना उछाल आय गया. 20 दिसंबर 2024 को स्टॉक 1236.45 रुपये पर क्लोज हुआ ता और उस दिन कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,250 करोड़ रुपये रहा था. जिस कंपनी के कामकाज का पता नहीं उसके मार्केट कैप 12,520 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. 

31 मार्च 2025 तक जांच पूरी करने का आदेश 

जिन बैंकों में प्रमोटर के बैंक खाते हैं या ज्वाइंट अकाउंट है वे सेबी के आदेश के बगैर खाते से अब पैसे नहीं निकाल सकेंगे. जिन 47 लोगों को सेबी ने नोटिस जारी किया है उन सभी को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा सेबी को देना होगा. किसी भी एसेट्स में निवेश, जिसमें प्रॉपर्टी भी शामिल है, बैंक खाते के डिटेल्स, डिमैट खाते के डिटेल्स, शेयरों और म्यूचुअल फंड में निवेश के डिटेल्स देने होंगे. सेबी ने 31 मार्च 2025 तक कंपनी के खिलाफ जांच को खत्म करने का आदेश दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago