✕

होम / बिजनेस / राजधानी में देशभर से जुटे व्यापारियों का ऐलान: तुर्की-अजरबैजान के साथ अब नहीं होगा कारोबार

राजधानी में देशभर से जुटे व्यापारियों का ऐलान: तुर्की-अजरबैजान के साथ अब नहीं होगा कारोबार

यह व्यापारिक बहिष्कार का फैसला सिर्फ एक आर्थिक कदम नहीं बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि भारत विरोधी रुख अपनाने वालों को भारतीय बाजार में कोई स्थान नहीं मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन में व्यापारियों ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए तुर्की और अजरबैजान के साथ हर प्रकार के व्यापार और सहयोग को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया है. इस सम्मेलन में 24 राज्यों से आए 125 से अधिक शीर्ष व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया.

आयात-निर्यात और साझेदारी पर पूर्ण विराम

सम्मेलन में यह तय किया गया कि भारत के व्यापारी अब तुर्की और अजरबैजान के उत्पादों का देशव्यापी बहिष्कार करेंगे. इन देशों से आयात-निर्यात पूरी तरह बंद किया जाएगा. साथ ही, भारतीय निर्यातकों, आयातकों और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों को इन देशों की कंपनियों या संस्थानों के साथ किसी भी प्रकार की साझेदारी से रोका जाएगा.

पर्यटन और फिल्म उद्योग से भी अपील

व्यापारियों ने यात्रा एजेंसियों और इवेंट प्लानर्स से अनुरोध किया है कि वे तुर्की और अज़रबैजान को पर्यटन या व्यावसायिक गंतव्य के रूप में प्रचारित न करें. साथ ही, भारतीय फिल्म उद्योग से भी अपील की गई है कि वे इन देशों में फिल्म की शूटिंग न करें. यदि कोई फिल्म वहाँ शूट होती है, तो उसका बहिष्कार किया जाएगा. यह भी तय किया गया कि कोई भी कॉरपोरेट हाउस इन देशों में अपने उत्पादों के प्रमोशन की शूटिंग नहीं करेगा.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुटता

व्यापारिक समुदाय का यह कदम तुर्की और अज़रबैजान द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए बयानों के विरोध में उठाया गया है. सम्मेलन में कहा गया कि जब भारत एक संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा संकट से गुजर रहा है, तब इन देशों का पाकिस्तान का समर्थन भारत के प्रति विश्वासघात जैसा है.

CAIT के नेताओं ने जताई नाराजगी

सभा को संबोधित करते हुए CAIT के महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि तुर्की और अज़रबैजान की भारत विरोधी स्थिति न केवल हमारी संप्रभुता पर हमला है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का भी अपमान है. CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने इन देशों की नीतियों को अकृतज्ञ और भारत विरोधी बताते हुए कहा कि व्यापारिक समुदाय ऐसे किसी भी देश को भारत से आर्थिक सहयोग या व्यापारिक लाभ नहीं देगा.

सरकार से नीति समीक्षा की मांग

व्यापारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि विदेश और वाणिज्य मंत्रालय इन देशों के साथ सभी प्रकार के संबंधों की नीति स्तर पर समीक्षा करें और आवश्यक कदम उठाएं. इसके लिए संबंधित मंत्रालयों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा.

टैग्स Türkiy
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

10 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

8 hours ago