✕

होम / बिजनेस / ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ट्रेडमार्क विवाद: Reliance ने वापस लिया आवेदन, कही ये बात

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर ट्रेडमार्क विवाद: Reliance ने वापस लिया आवेदन, कही ये बात

Reliance industries ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को ट्रेडमार्क करने का कोई इरादा नहीं, सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए किया गया आवेदन वापस ले लिया है. कंपनी ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इस नाम पर ट्रेडमार्क करने का कोई इरादा नहीं था और यह कदम एक जूनियर कर्मचारी द्वारा गलती से बिना मंजूरी के उठाया गया था. आइए जानते हैं आखिर क्या ये पूरा मामला?

एक दिन में चार ट्रेडमार्क आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार यानी 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए कुल चार ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए. ये आवेदन सुबह 10:42 बजे से शाम 6:27 बजे के बीच दर्ज हुए. आवेदनकर्ताओं में रिलायंस के अलावा मुंबई निवासी मुकेश चेतराम अग्रवाल, भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन कमल सिंह ओबेरॉय और दिल्ली के वकील आलोक कोठारी शामिल हैं. सभी आवेदनों में इस नाम को “प्रपोज्ड टू बी यूज्ड” बताया गया, जिससे संकेत मिलता है कि भविष्य में इसका व्यावसायिक उपयोग हो सकता है.

बिना अनुमति दिया गया था आवेदन

 इस खबर के सामने आने के बाद गुरुवार को रिलायंस ने आवेदन वापस ले लिया. रिलायंस के मुताबिक, उसकी यूनिट जियो स्टूडियोज द्वारा यह आवेदन अनजाने में और आंतरिक अनुमोदन के बिना एक कनिष्ठ व्यक्ति द्वारा दाखिल किया गया था. कंपनी ने इसे राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' शब्द अब भारतीय बहादुरी और बलिदान का प्रतिनिधित्व करता है.

सेना के साथ एकजुटता जताई

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बयान में कहा, "हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अविश्वसनीय गर्व महसूस करते हैं. यह भारतीय सेना की वह वीरतापूर्ण कार्रवाई थी, जो पहलगाम में पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी. हम आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूरी तरह सरकार और हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं. ‘इंडिया फर्स्ट’ की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है.”ॉ

मीडिया क्षेत्र में रिलायंस की मौजूदगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में बड़ा निवेश है. इसके अंतर्गत Reliance Entertainment, Big Synergy, MediaWorks और Reliance Animation शामिल हैं. साथ ही, कंपनी Viacom18 (Disney Star के साथ मर्ज), Network18, Amblin Partners, Balaji Telefilms (24.9% हिस्सेदारी), और Eros International (5% हिस्सेदारी) में भी भागीदारी रखती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

13 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

14 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

15 hours ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

13 hours ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

13 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

14 hours ago

आवासीय बाजार में लौटी रफ्तार, Q3 में बिक्री 3% बढ़कर 1 लाख यूनिट के पार; त्योहारी सीजन से और तेजी की उम्मीद

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और बदलती खरीदार प्राथमिकताओं के बीच आगामी त्योहारी सीजन मांग को और गति दे सकता है.

15 hours ago