होम / बिजनेस / झटका! व्यापार घाटा तीन गुना बढ़कर $3000 करोड़, इंपोर्ट 43% लेकिन एक्सपोर्ट सिर्फ 2% बढ़ा

झटका! व्यापार घाटा तीन गुना बढ़कर $3000 करोड़, इंपोर्ट 43% लेकिन एक्सपोर्ट सिर्फ 2% बढ़ा

सालाना आधार पर जुलाई में इंपोर्ट में 43.61 परसेंट का उछाल आया है, हालांकि जून के मुकाबले ये थोड़ा कम है, जून में ये आंकड़ा 6631 करोड़ डॉलर था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) जुलाई में $3000 करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है, पिछले साल जुलाई में व्यापार घाटा  $1063 करोड़ डॉलर था. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से ये आंकड़ा जारी किया गया है. व्यापार घाटे में बढ़ोतरी अनुमान कम एक्सपोर्ट और लगातार बढ़ रहे इंपोर्ट की वजह से हुई है. 

एक्सपोर्ट सिर्फ 2.14% बढ़ा
मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट जुलाई में गिरकर 3627 करोड़ डॉलर रहा है, जो कि पांच महीने का सबसे निचला स्तर है, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 2.14 परसेंट की बढ़ोतरी रही है. 2 अगस्त को जारी किए गए प्रारंभिक आंकड़ों में जुलाई के लिए निर्यात में 0.76 परसेंट की गिरावट के साथ 3524 करोड़ डॉलर और व्यापार घाटे का अनुमान 3100 करोड़ डॉलर दिखाया गया था. 

इंपोर्ट में  43.61% का उछाल
सालाना आधार पर जुलाई में इंपोर्ट में 43.61 परसेंट का उछाल आया है, और ये 6627 करोड़ डॉलर हो गया है, हालांकि जून के मुकाबले ये थोड़ा कम है, जून में ये आंकड़ा 6631 करोड़ डॉलर था. अब सवाल उठता है कि जुलाई में इंपोर्ट बढ़ा क्यों. जुलाई में पेट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों और कोयले का खूब इंपोर्ट हुआ है. हालांकि इंपोर्ट ड्यूटी लगाने के बाद से गोल्ड के इंपोर्ट में 43.6 परसेंट की गिरावट दर्ज हुई है और ये 237 करोड़ डॉलर रहा है, जून में गोल्ड इंपोर्ट 274 करोड़ डॉलर रहा था.  केंद्र सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी को 10.75% से बढ़ाकर 15% परसेंट कर दिया था. इसके अलावा घरेलू आर्थिक गतिविधियां सुधरने से नॉन ऑयल, नॉन जेम्स एंड ज्वेलरी इंपोर्ट में पिछले साल के मुकाबले 42.91% का उछाल आया है ये जुलाई में 3844 करोड़ डॉलर रहा है.

एक्सपोर्ट का हाल
बात एक्सपोर्ट की करें तो इंजीनियरिंग गुड्स का एक्सपोर्ट जुलाई में 2.08% गिरकर 930 करोड़ डॉलर रहा है, इसके अलावा ड्रग्स और फार्मास्यूटिकल्स का एक्सपोर्ट भी जुलाई महीने में 1.05% गिरकर 212 करोड़ डॉलर रहा है. जेम्स एंड ज्वेलरी, रेडीमेड गारमेंट्स का एक्सपोर्ट भी जुलाई महीने के दौरान 5.21% और 0.60% कम हुआ है. कॉटन यार्न के एक्सपोर्ट में इस दौरान 28.17% की गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट 9.18%, केमिकल्स का 8.03%, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का 46.0.9%, चावल का 30.88% बढ़ा है. 

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

59 minutes ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

2 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

59 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.