✕

होम / बिजनेस / भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार ठप, जानिए बवाल का व्यापार पर और कितना पड़ेगा असर?

भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार ठप, जानिए बवाल का व्यापार पर और कितना पड़ेगा असर?

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बाद से भारत-बांग्लादेश व्यापार बड़ा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया है. सबसे अधिक असर एग्री कमोटडिटी पर पड़ने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बांग्लादेश में सियासी संकट काफी गहरा गया है. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया है. बांग्लादेश में सेना ने सत्ता का संभाली है और उसका दावा है कि दो दिन के भीतर अंतरिम सरकार का गठन हो जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम असर भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार पर भी पड़ रहा है. आपको बता दें कि शेख हसीना के कार्यकाल दोनों देशों के संबंध और भी प्रगाढ़ हुए. शेख हसीना और उनकी नीतियों को भारत समर्थक समझा जाता है. आइए जानते हैं भारत में बांग्लादेश से क्या-क्या आता है और यहां से क्या-क्या भेजा जाता है.

हिंसा से रोज करोड़ों का कारोबार प्रभावित

बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों से जारी हिंसा का असर भारत के साथ उसके व्यापार पर भी पड़ा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर रोज करीब 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस प्रभावित हो रहा था. पेट्रापोल और बेनेपोल सीमा से दोनों देशों के बीच सालाना करीब 30,000 करोड़ रुपये का व्यापार होता है, जो कि बीते कई दिनों से ठप सा पड़ गया है.

बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट पार्टनर भारत

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले व्यापार पर विस्तार से नजर डालें, तो ibef.org पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, Bangladesh भारत का एक बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है और दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट पार्टनर है. वित्त वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच कुल ट्रेड 14.22 अरब डॉलर का रहा था. FY23 में भारत से बांग्लादेश के लिए 6,052 वस्तुओं का निर्यात किया गया था. निर्यात का ये आंकड़ा 12.20 अरब डॉलर रहा था, जो कि FY22 में हुए 16.15 अरब डॉलर की तुलना में कम था.

भारत से बांग्लादेश भेजी जाने वालीं प्रमुख वस्तुएं (वित्त वर्ष 2023)

•    कपास धागा (1.02 अरब डॉलर)
•    पेट्रोलियम उत्पाद (816 मिलियन डॉलर)
•    अनाज (556 मिलियन डॉलर)
•    सूती कपड़े और अन्य सामना (541 मिलियन अमेरिकी डॉलर)
•    कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (430 मिलियन डॉलर)

बात करें बांग्लादेश से भारत आने वाले सामानों की तो वित्त वर्ष 2023-24 में 1154 वस्तुओं का आयात किया गया. जो करीब 2.02 अरब डॉलर का था, जबकि इससे पिछले FY22 में ये आंकड़ा 1.97 अरब डॉलर दर्ज किया गया था.

बांग्लादेश से भारत आने वालीं प्रमुख वस्तुएं (वित्त वर्ष 2023)

•    RMG कपास (510 मिलियन डॉलर)
•    सूती कपड़े, मेड-अप (153 मिलियन डॉलर)
•    RMG मानव निर्मित फाइबर (142 मिलियन डॉलर)
•    मसाले (125 मिलियन डॉलर)
•    जूट (103 मिलियन डॉलर)

हाल ही में भारतीय रुपये में ट्रेड की शुरुआत

बीते कुछ समय में भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत हुए हैं. इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब व्यापार के मामले में भारत और बांग्लादेश ने भारतीय रुपये में ट्रेड शुरू करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. देश में Modi 3.0 के गठन के बाद भारत आने पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीते 22 जून को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान कई समझौतों पर मुहर लगाई गई थी. इसमें दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में कारोबार भी शामिल था.

कब तक बंद रहेगा व्यापार

हालांकि, अब देखने वाली बात यह होगी कि बांग्लादेश में गठित होने वाली सरकार का भारत के प्रति रुख कैसा रहता है. बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकार-उज-जमान ने एलान किया है कि 48 घंटे में अंतरिम सरकार का गठन होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरिम सरकार में वकार-उज-जमान भी शामिल होंगे. भारत भी बांग्लादेश के बिगड़े हालात पर करीबी नजर रख रहा है. बीएसएफ सीमा को लेकर सतर्क है. वहीं, भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

9 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

9 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

10 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

3 hours ago