✕

होम / बिजनेस / संकट के समय Total Energies ने Adani Group को दिया तगड़ा झटका, उठाया ये बड़ा कदम

संकट के समय Total Energies ने Adani Group को दिया तगड़ा झटका, उठाया ये बड़ा कदम

अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप के बाद अब अडानी समूह के लिए एक के बाद झटके वाली खबर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फ्रांस की मल्टीनेशनल कंपनी टोटल एनर्जी (Total Energies) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, अदाणी ग्रुप की कंपनियों में किसी भी तरह का नया इन्वेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है. फ्रांसीसी कंपनी ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) के कुछ अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर यह फैसला लिया है. अडानी ग्रुप के अधिकारियों पर लगे आरोपों का खुलासा अमेरिकी अधिकारियों द्वारा एक सार्वजनिक अभियोग के माध्यम से किया गया था. हालांकि, ये आरोप अडानी ग्रुप की किसी कंपनी या उसकी सब्सिडियरी (सहायक कंपनी) के बजाय व्यक्तिगत अधिकारियों पर लगे हैं.

कंपनी ने क्या कहा? 

टोटल एनर्जी ने एक बयान में करप्शन पर अपने जीरो टॉलरेंस स्टैंड पर जोर दिया. अमेरिका में अडानी ग्रुप के अधिकारियों पर लगे आरोपों पर फ्रांसीसी कंपनी ने कहा कि वह कथित अनियमितता में न तो शामिल थी और न ही उसके किसी अधिकारी से इस संबंध में किसी ने संपर्क किया था. बयान में कहा गया है, 'जब तक अडानी ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोप और उनके परिणाम स्पष्ट नहीं हो जाते, टोटल एनर्जी अडानी ग्रुप की कंपनियों में अपने निवेश के हिस्से के रूप में कोई नया इन्वेस्टमेंट नहीं करेगा.'

अडानी ग्रीन में है 19.75% हिस्सेदारी

बता दें कि टोटल एनर्जी की अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 19.75% हिस्सेदारी है और रिन्यूएबल एनर्जी एसेट्स का मैनेजमेंट करने वाले तीन जॉइंट वेंचर्स में 50% हिस्सेदारी है. फ्रांसीसी कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसने कठोर प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद एजीएएल और जॉइंट वेंचर्स में इन्वेस्टमेंट किया है. कंपनी ने कहा है कि उसे इन्वेस्टमेंट के समय अडानी ग्रुप के अधिकारियों पर अमेरिका में लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों और उस संबंध में चल रही किसी भी जांच की जानकारी नहीं थी.

फ्रेंच कंपनी टोटल एनर्जी का यह फैसला अदानी ग्रुप के लिए एक बड़ा झटका है, जो खुद को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है. टोटल एनर्जी की एजीएएल में हिस्सेदारी इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर अडानी ग्रुप की विश्वसनीयता की आधारशिला रही है. फ्रांसीसी कंपनी 2020 से अडानी ग्रुप की कंपनियों के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और इन्वेस्टमेंट करती आ रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

7 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

9 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

10 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

10 hours ago

बड़ी खबरें