होम / बिजनेस / रिलायंस कैपिटल: ऐसा क्या हुआ कि फिर NLCT का दरवाजा खटखटाने को तैयार है Torrent Group 

रिलायंस कैपिटल: ऐसा क्या हुआ कि फिर NLCT का दरवाजा खटखटाने को तैयार है Torrent Group 

रिलायंस कैपिटल को खरीदने की दौड़ में शामिल टोरेंट ग्रुप ने एक बार फिर से नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल जाने की चेतावनी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी कंपनी रिलायंस कैपिटल को अपना बनाने की दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. टोरेंट ग्रुप (Torrent Group) ने फिर से नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NLCT) का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी है. दरअसल, कंपनी के कर्जदाता बोलीदाताओं के लिए दूसरे दौर की ई-नीलामी आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं, जिस पर टोरेंट ग्रुप ने कड़ा ऐतराज जताया है.  

बैठक में होगा फैसला 
रिलायंस कैपिटल कर्जदाता अगले हफ्ते दूसरे राउंड की बोली आयोजित करना चाहते हैं. कर्जदाताओं की समिति (CoC) की बैठक में इस पर फैसला लिया जाना है. सीओसी को नई नीलामी से 10,000 करोड़ रुपए से ऊपर की बोलियां मिलने की उम्मीद है. हालांकि, टोरेंट ग्रुप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि ऐसा होता है, तो वह इस फैसले को NLCT में चुनौती देगी. 

टोरेंट नहीं है पक्ष में 
टोरेंट रिलायंस कैपिटल रिजॉल्यूशन प्रोसेस में दूसरे चैलेंज मैकेनिज्म के पक्ष में नहीं है और वह चाहती है कि CoC उसकी 8,640 करोड़ रुपए बोली (All Cash Bid) को मंजूर करे. बता दें कि नीलामी के पहले दौर में हिंदुजा और टोरेंट दोनों समूहों ने नीलामी खत्म होने के बाद भी अपनी बोलियों को लगातार बढ़ाया है और अधिक अग्रिम नकदी की पेशकश करके एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश की है. पहले Torrent ने हिंदुजा समूह पर समाधान योजना को संशोधित करने का आरोप लगाया था. बाद में उसने भी अपने अपफ्रंट पेमेंट को 3,750 करोड़ से बढ़ाकर 8,640 करोड़ रुपए कर दिया.

नियमों का उल्लंघन!
इस कदम को Request for Resolution Plan – RFRP और चैलेंज मैकेनिज्म के घोर उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, टोरेंट की 8,640 करोड़ रुपए की बोली (All Cash Bid) अभी भी हिंदुजा समूह की 9,000 करोड़ रुपए की बोली से कम है. मालूम हो कि इससे पहले, टोरेंट ग्रुप की याचिका पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने मंगलवार को रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी. एनसीएलटी ने इसलिए स्टे लगाया, क्योंकि टोरेंट ग्रुप ने हिंदुजा ग्रुप की संशोधित बोली को चुनौती दी थी.  

प्रक्रिया में होगी देरी
Torrent Group द्वारा दूसरे दौर की नीलामी को रोकने की कोशिश से रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया में देरी हो सकती है. NCLT ने अनिल अंबानी की इस कंपनी की समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समय सीमा 31 जनवरी निर्धारित की है. वहीं, CoC के सूत्र बताते हैं कि टोरेंट का कदम अनुचित और अव्यावहारिक है. उन्होंने टोरेंट पर समाधान प्रक्रिया में देरी करने का आरोप भी लगाया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

12 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

12 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

13 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

14 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

15 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

14 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

9 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

12 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

12 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

18 hours ago