✕

होम / बिजनेस / Torrent Power ने जारी किए Q2 के वित्तीय परिणाम, 3 प्रतिशत बढ़ा रेवेन्यू, नेट प्रॉफिट में गिरावट

Torrent Power ने जारी किए Q2 के वित्तीय परिणाम, 3 प्रतिशत बढ़ा रेवेन्यू, नेट प्रॉफिट में गिरावट

Torrent Power ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की है. इसमें कंपनी के नेट प्रॉफिट में 8.5 प्रतिशत की गिरावट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की टॉप पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी टोरेंट पावर लिमिटेड (Torrent Power) ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की. जहां कंपनी के रेवेन्यू में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि आई है. वहीं, नेट प्रॉफिट में 8.6 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है. तो आइए कंपनी के दूसरी तिमाही के परिणाम जानने के साथ नेट प्रॉफिट में गिरावट के कारण जानते हैं. 

नेट प्रॉफिट घटकर 496 करोड़ हुआ
कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में साल दर साल आधार पर PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) में 47 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 496 करोड़ रुपये है, जोकि पिछले साल समान अवधि में  542.5 करोड़ था. इसमें 8.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं, छमाही में नेट प्रॉफिट 1,484 करोड़ रुपये है, जोकि पिछले साल 1,065 करोड़ था, इसमें 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने जानकारी दी है कि गिरावट का कारण थर्मल उत्पादन में कम योगदान है, जो मुख्य रूप से एलएनजी सहित कम व्यापारी बिक्री और लंबे समय तक मानसून की स्थिति से बिजली की मांग में कमी के कारण है. 

रेवेन्यू में इतना इजाफा
नेट प्रॉफिट में गिरावट के बावजूद कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है. दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3 प्रतिशत बढ़कर 7,176 रुपये करोड़ हो गया है, जोकि एक साल पहले समान अवधि में 6,961 करोड़ रुपये था. ऑपरेटिंग आय (EBITDA) 1.2 प्रतिशत घटकर 1,207.3 करोड़ हो गई, EBITDA मार्जिन पिछले वर्ष के 17.6 प्रतिशक से घटकर 16.8 प्रतिशत हो गया.  वहीं, छमाही में  16,210 करोड़ रुपये का रेवेन्यू आया, जोकि पिछले वर्ष समान अवधि में 14,289 करोड़ रुपये था. इसमें 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. 

कंपनी की उत्पादन क्षमता
कंपनी की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 4,580 MWp है, जिसमें 2,730 MW गैस-आधारित क्षमता, 1,488 MWp नवीकरणीय क्षमता और 362 MW कोल-आधारित क्षमता शामिल है. इसके अतिरिक्त, 2,979 MWp के नवीकरणीय प्रोजेक्ट्स विकासाधीन हैं. कुल मिलाकर, उत्पादन क्षमता (विकासाधीन परियोजनाओं सहित) 7,559 MWp है. बता दें, कंपनी गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, दहेज SEZ और ढोलेरा SIR, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (DNH & DD); महाराष्ट्र के भिवंडी, शिल, मुम्ब्रा और कलवा; और उत्तर प्रदेश के आगरा में 4.13 मिलियन ग्राहकों को लगभग 30 बिलियन यूनिट्स वितरित करती है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

12 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

14 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

15 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

15 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

15 hours ago

बड़ी खबरें