✕

होम / बिजनेस / क्या बिखरने वाला है बाजार? इस इकोनॉमिस्ट की चेतावनी सुनकर सहम जाएगा हर निवेशक

क्या बिखरने वाला है बाजार? इस इकोनॉमिस्ट की चेतावनी सुनकर सहम जाएगा हर निवेशक

2008 में अमेरिका के बैंक संकट के चलते पूरी दुनिया मंदी की चपेट में आ गई थी. शेयर बाजार भी बिखर गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिकॉर्ड तेजी से दौड़ रहे शेयर बाजार (Stock Market) पर क्या ब्रेक लगने वाला है? एक दिग्गज अर्थशास्त्री ने बाजार को लेकर बेहद डरावनी बात कही है. उनका कहना है कि निकट भविष्य में शेयर बाजार साल 2008 की महामंदी का सामना करेगा. मालूम हो कि 2008 में दिग्गज अमेरिकी बैंक लेहमैन ब्रदर्स डूब गया था. इसके बाद पूरी दुनिया मंदी की चपेट में आ गई थी. अभी रिकॉर्ड तेजी से दौड़ रहा बाजार रेंगने लगा था और उस स्थिति से बाहर निकलने में उसे लंबा समय लगा था. 

तूफ़ान से पहले की शांति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के चर्चित अर्थशास्त्री हैरी डेंट (Economist Harry Dent) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि निकट भविष्य में स्टॉक मार्केट में बड़ी ऐतिहासिक गिरावट का सामना कर सकता है. फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू में 71 वर्षीय डेंट ने कहा कि शेयर बाजार में तूफान से पहले की शांति है. जब बाजार का बुलबुला फूट जाएगा तो साल 2008 की महामंदी से भी बड़ी गिरावट आएगी. हैरी डेंट एक प्रमुख अर्थशास्त्री हैं, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहे हैं. शेयर बाजार को लेकर उनकी इस चेतवानी को नज़रंदाज नहीं किया जा सकता. 

इतनी आएगी गिरावट!
डेंट ने कहा कि शेयर बाजार का यह बुलबुला पूरी तरह से कृत्रिम है. अधिकांश बुलबुले 5-6 वर्षों तक पहचाने नहीं जाते हैं. बाजार का मौजूदा बुलबुला 14 वर्षों से चल रहा है. ऐसे में जब फूटेगा तो बाजार में 2008 की मंदी से भी बड़ी गिरावट आएगी. डेंट ने आगे कहा कि स्थिति लंबे समय तक एक जैसी नहीं रहेगी. मुझे लगता है कि हम अमेरिकी बाजार के सूचकांक एसएंडपी को 86% और नैस्डैक को 92% नीचे जाते हुए देखेंगे. यदि हैरी डेंट की यह बात सही होती है, तो इसका असर केवल अमेरिका तक ही सीमित नहीं रहेगा. भारत सहित दुनियाभर के बाजार बिखर जाएंगे. 

निवेशकों का सहमना लाजमी
2008 की महामंदी में दुनिया भर के बाजार क्रैश हो गए थे. निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था. इस मंदी के बाद व्यापक स्तर पर छंटनी का दौर भी शुरू हुआ था. दरअसल, 2008 में बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों के डूबने के डर से निवेशकों ने करेंसी मार्केट से एक ही झटके में 196 बिलियन डॉलर निकाल लिए थे, जिसके चलते अमेरिका सहित पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी आ गई. इसका प्रभाव डेढ़ साल तक रहा था. भारतीय शेयर बाजार में भी उस समय बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. ऐसे में अर्थशास्त्री हैरी डेंट की चेतावनी से निवेशकों का सहमना लाजमी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago