✕

होम / बिजनेस / देश के इस राज्य में सबसे महंगा बिक रहा टमाटर, 17 राज्यों में  कीमत  50 के पार

देश के इस राज्य में सबसे महंगा बिक रहा टमाटर, 17 राज्यों में  कीमत  50 के पार

देश में टमाटर (Tomato) की कीमत तेजी से बढ़ रही है. वहीं, एक केंद्र शासित प्रदेश में तो टमाटर की कीमत 1000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में टमाटर की कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ये आम जनता के लिए बहुत बड़ा संकट है. टमाटर कहीं 50 रुपये, तो कहीं 100 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादाके बिक रहे हैं. फिलहाल टमाटर दक्षिण और दक्षिण पूर्व राज्यों में महंगे बिक रहे हैं, लेकिन जल्द ही ये बढ़ी हुई कीमत उत्तर के राज्यों में भी लागू हो सकती हैं. आपको बता दें, देश के 17 राज्यों में टमाटर की कीमतें 50 रुपये से ऊपर चली गई हैं. 

यहां 100 रुपये के पार बिक रहा टमाटर
देश का केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार चली गई हैं. मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार 20 जून को यहां पर टमाटर की कीमत 100.33 रुपये प्रति किलोग्राम थी. उसके बाद दूसरे नंबर केरल राज्य का है, जहां पर टमाटर की कीमतें 82 रुपये प्रति किलोग्राम देखने को मिली है.

इस कारण महंगी हो रही टमाटर की कीमत
दक्षिण के 9 राज्य ऐसे हैं, जहां टमाटर की कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा है. वहीं 4 राज्यों में टमाटर के दाम 70 रुपये से ज्यादा है. एक्सपर्ट्स के अनुसरा हीट वेव और टमाटर का प्रोडक्शन कम होने के कारण आने वाले कुछ दिनों में ऐसे राज्यों की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है कि जहां पर टमाटर की कीमतें 100 रुपये के पार जा सकती है.

इसे भी पढ़ें-iPhone यूजर्स के लिए खतरनाक है MFA बॉम्बिंग फिशिंग स्कैम, ऐसे होगा बचाव

इन राज्यों में भी महंगा बिक रहा टमाटर
मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर के आंकड़ों के अनुसार मिजोरम और तमिलनाडु में टमाटर की कीमत 70 रुपये प्रति किलोग्राम पार कर चुके हैं. ऐसे ही तेलंगाना, गोवा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा पर बिक रहा है. आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, सिक्किम, ओडिशा, दादर और नागर हेवली, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित 17 राज्यों में टमाटर की कीमतें 50 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई हैं.

टमाटर की औसत कीमत में हुई इतनी बढ़ोतरी
मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर के आंकड़ों के अनुसार टमाटर की औसत कीमत में अच्छा इजाफा देखने को मिला है. जून के महीने में टमाटर की औसत कीमत में 12.46 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. 31 मई को टमाटर की औसत कीमत 34.15 रुपए प्रति किलोग्राम है. वहीं 20 जून को टमाटर का देश एवरेज प्राइस 46.61 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में टमाटर में महंगाई दक्षिण भारत में ज्यादा देखने को मिल रही है. उत्तर के राज्य जैसे दिल्ली में टमाटर की कीमत अभी 33 रुपये है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर गर्मी ऐसे ही बढ़ती रही और बारिश कम हुई तो आगे स्थिति और विकट हो सकती है. उत्तर कते राज्यों में भी टमाटर की कीमत बढ़ सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा