✕

होम / बिजनेस / कल बाजार ने खूब रुलाया, आज इन शेयरों में निवेश से चेहरे पर लौट सकती है मुस्कान!

कल बाजार ने खूब रुलाया, आज इन शेयरों में निवेश से चेहरे पर लौट सकती है मुस्कान!

दलाल स्‍ट्रीट पर सोमवार को गिरावट देखने को मिली थी. दोनों प्रमुख सूचकांक नरमी के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज निफ्टी शेयरों ने अच्छी बढ़त दिखाई, फिर भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ. HDFC बैंक और रिलायंस ने निफ्टी को 93 अंकों की बढ़त दी, लेकिन दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में गिरावट ने इन बढ़तों को पूरा तरह से बेअसर कर दिया. बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे रहे. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इन स्टॉक्स में तेजी और मंदी के संकेत

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Olectra Greentech, Tata Chemicals, Heritage Foods, Aster DM Healthcare और HDFC Bank पर तेजी का रुख दिखाया है. एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है. वहीं एमएसीडी (MACD) ने Apar Industries, Shakti Pumps, Persistent Systems, OFSS, Prataap Snacks, Whirlpool of India और Symphony के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में खरीदारी और बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Amber Enterprises, Suven Pharma, Netweb Technologies, MCX, Tech Mahindra, Dixon Technologies और Aditya Birla Real Estate शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है. जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Ujjivan Small Finance Bank, RBL Bank, IndusInd Bank, J&K Bank, IDFC First Bank, Equitas Small Finance Bank और CreditAccess Grameen शामिल हैं. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर पार कर लिया है, यह इन शेयर में नरमी का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स पर रखें नजर

आज मंगलवार के ट्रेडिंग सत्र में कुछ प्रमुख कंपनियों के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी. इनमें बजाज हाउसिंग फाइनेंस, टाटा मोटर्स, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी यूनियन बैंक, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, सुप्रीम पेट्रोकेम. इसके अलावा, सायंट DLM, नेल्को, राजरतन ग्लोबल वायर्स, और रेल विकास निगम लिमिटेड जैसी कंपनियां भी अपने नतीजों के साथ निवेशकों के ध्यान में रहेंगी. RVNL ने सऊदी अरब में अपनी सहायक कंपनी की स्थापना भी की है. शेयर बाजार में इन प्रमुख कंपनियों के नतीजे मंगलवार को तय करेंगे कि बाजार की चाल कैसी रहने वाली है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

12 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago