✕

होम / बिजनेस / दाल से जनता न हो बेहाल, इसलिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

दाल से जनता न हो बेहाल, इसलिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

केंद्र सरकार ने कम होते स्टॉक को बढ़ाने के लिए मिनिमम एश्योर्ड प्रोक्योरमेंट प्राइस या डायनामिक बफर प्रोक्योरमेंट प्राइस जो भी अधिक हो, उस पर किसानों से अरहर और मसूर दाल खरीदने की योजना बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जरूंरी खाद्यान्नों की महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार एक के बाद एक कदम उठा रही है. सबसे पहले सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम की. फिर पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए और अब दालों के दाम बढ़ने न पाएं इसके लिए सरकार ने एक और उपाय किया है. केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक के लिए किसानों से सीधे 6 लाख टन दाल खरीदने की योजना बनाई है. इसमें 4 लाख टन कच्ची अरहर दाल और 2 लाख टन मसूर दाल शामिल है.

कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उठाया कदम

केंद्र सरकार ने कम होते स्टॉक को बढ़ाने के लिए मिनिमम एश्योर्ड प्रोक्योरमेंट प्राइस (MAPP) या डायनामिक बफर प्रोक्योरमेंट प्राइस (DBPP) जो भी अधिक हो, उस पर किसानों से सीधे 400,000 टन अरहर और 200,000 टन मसूर दाल खरीदने की योजना बनाई है. एमएपीपी एक जिले में पिछले तीन कारोबारी दिनों का वेटेड एवरेज प्राइस है, जबकि डीबीपीपी(DBPP) खरीद के दिन, तीन पिछले दिनों और तीन बाद के कारोबारी दिनों का वेटेड एवरेज प्राइस है. सरकार ने ये कदम अरहर और कुछ अन्य दालों के कम उत्पादन के कारण बाजार कीमतों में बढ़ोतरी के कारण सरकारी बफर स्टॉक में गिरावट के कारण उठाया है.

प्री-रजिस्टर्ड किसानों से की जाएगी खरीद

योजना के हिस्से के रूप में इन दोनों दालों की खरीद नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) और नेशनल कॉऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) द्वारा सीधे प्री-रजिस्टर्ड किसानों से की जाएगी.

8,000 टन अरहर की खरीद, अब मसूर की बारी

तुअर की खरीद जनवरी में शुरू हुई और अब तक दोनों एजेंसियों ने लगभग 8,000 टन अरहर की खरीद की है. मसूर की खरीदी इसी माह शुरू होने वाली है. जनवरी में, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक मल्टीलिंगुअल इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल https://esamrikhi.in लॉन्च किया, जिसके माध्यम से किसान दो सरकारी खरीद एजेंसियों को तुअर दाल बेच सकते हैं.

अरहर दाल की कीमत में बढ़ोतरी

मौसम की गड़बड़ी और पिछले सीजन के उत्पादन में गिरावट के कारण अरहर की कीमत काफी अधिक रही है. फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में तुअर का उत्पादन भी कमजोर मानसून के कारण गिरने की आशंका है, कृषि मंत्रालय ने इसे पिछले वर्ष के उत्पादन के बराबर आंका है.

अभी किस भाव पर बिक रही दालें

उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 17 मार्च को देश में अरहर दाल की औसत कीमत 150.22 रुपये प्रति किलो है. सबसे अधिक 199 रुपये और सबसे कम 87 रुपये किलो है. चना दाल की औसत कीमत 82.96 रुपये थी तो अधिकतम मूल्य 140, न्यूनतम मूल्य 60 रुपये प्रति किलो है. उड़द दाल का रेट 123.72 रुपये प्रति किलो रहा. अधिकतम 174 रुपये और न्यूनतम 68 रुपये किलो था, उड़द दाल का मॉडल प्राइस 120 रुपये है, इसी तरह मूंग दाल 117.36 रुपये प्रति किलो के औसत रेट से बिकी. इसका अधिकतम मूल्य 166 और न्यूनतम 89 रुपये रहा. मसूर दाल की औसत कीमत 93.63 रुपये प्रति किलो रही. 17 मार्च को सबसे सस्ता मसूर दाल 70 और सबसे महंगा 157 रुपये प्रति किलो के रेट से बिकी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.