✕

होम / बिजनेस / दिवाली की रौनक में खूब चमक सकते हैं ये स्टॉक, अभी से कर लें नोट!

दिवाली की रौनक में खूब चमक सकते हैं ये स्टॉक, अभी से कर लें नोट!

दिवाली पर सोने चांदी से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर तक जमकर कारोबार होता है, ऐसे में इन कंपनियों के शेयर में तेजी होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आमतौर पर भारत में कई प्रमुख त्योहारों पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होता है, लेकिन हर साल दिवाली पर एक घंटे के लिए खास मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) की परंपरा है. दिवाली पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सेशन रखा जाता है, जिसमें निवेशकों के लिए अधिक मुनाफा कमाने का अच्छा मौका होता है. बता दें, शेयर बाजार में विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग 1 नवंबर को होगी. ऐसे में ब्रोकरेज की ओर से कई ऐसे शेयरों की लिस्ट जारी की जा रही है, जिनमें मुनाफे का अनुमान है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ शेयर की जानकारी देंगे, जो आपको दिवाली पर मोटी कमाई करा सकते हैं. 

दिवाली पर इन सेक्टर्स में अच्छे कारोबार की उम्मीद
दिवाली को नई शुरुआत का शुभ दिन माना जाता है. इस दौरान लोग नई प्रॉपर्टी खरीदते हैं या नए ऑफिस शुरू करते हैं. रियल एस्टेट डेवलपर, खरीदारों को आकर्षित करने के लिए खास छूट और ऑफर भी देते हैं. ऐसे में रियल एस्टेट कंपनियों के शेयर पर दांव लगाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. इसके अलावा दिवाली पर सोना, चांदी और ऑटोमोबाइल आदि सेक्टर में भी जमकर कारोबार होता है, ऐसे में इन सभी सेक्टर से जुड़े शेयर में तेजी आने की उम्मीद है. 

1. बजाज ऑटो शेयर (Bajaj Auto Share)- दिवाली के लिए फेवरेट स्टॉक्स की लिस्ट में पहले नंबर पर बजाज ऑटो का शेयर (Bajaj Auto Share) है, जिसे चॉइस ब्रोकिंग ने 12,483 रुपये का टारगेट प्राइज रखा है. ब्रोकरेज का मानना है कि मीडियन और लॉन्ग टर्म में ये स्टॉक मुनाफा दिलाने वाला साबित हो सकता है. कंपनी की ग्रोथ के प्रति पॉजिटिव रुख दिखाते हुए ब्रोकरेज की ओर से इस ऑटो स्टॉक को Buy रेटिंग दी गई है.  

2. भारत डायनेमिक शेयर (Bharat Dynamics Share)-दूसरे नंबर पर भारत डायनैमिक्स लिमिटेड या BDL Share को शामिल किया गया है. कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स और एक्सपोर्ट ऑपर्च्युनिटीज को देखते हुए चॉइस ब्रोकिंग की ओर से इसे भी दिवाली फेवरेट स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल किया गया है और कंपनी की 19500 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक को देखते हुए इसे 1501 रुपये का नया टारगेट दिया गया है.

3. टीसीएस शेयर (TCS Share) - देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में शामिल टाटा ग्रुप (Tata Group) की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए ब्रोकरेज ने 4,664 रुपये का नया टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज को भरोसा है कि कंपनी अपनी ग्रोथ के मद्देनजर महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट कर रही है.  

4. ओबेरॉय रियलटी (Oberoi Realty) – इस शेयर पर च्वाइस ब्रोकिंग ने BUY की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 2200/2400 रुपये प्रति शेयर है. नीचे 1800 के लेवल तक इसे खरीद सकते हैं. 23 अक्टूबर 2024 को शेयर 1957 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह आगे यह शेयर 23 प्रतिशत तक रिटर्न दे सकता है. 

5. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)- इस शेयर पर च्वाइस ब्रोकिंग ने BUY की सलाह दी है. टारगेट प्राइस 3240/3400 रुपये प्रति शेयर है. नीचे 2600 के लेवल तक इसे खरीद सकते हैं. 23 अक्टूबर 2024 को शेयर 2793 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह आगे यह शेयर 11 प्रतिशत तक रिटर्न दे सकता है.

6. टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies)- टाटा ग्रुप की यह कंपनी पिछले साल लिस्ट हुई थी और इसने लिस्टिंग पर शानदार मुनाफा दिया था. इसके बाद शेयर बढ़कर 1,400 रुपये के करीब पहुंच गया था, लेकिन तब से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है. आज इसका भाव 1,000 रुपये के भी नीचे हैं, हालांकि ब्रोकरेज का कहना है कि अब इस शेयर में ब्रेकआउट के नए संकेत दिख रहे हैं और यह अपने लाइफटाइम हाई को फिर से छू सकता है. उसने एक साल की अवधि के लिहाज से इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,360 - 1,450 रुपये का टारगेट रेंज दिया है.

7. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) - मार्च से जुलाई 2024 के बीच इस स्टॉक में जबरदस्त उछाल देखा गया था और यह 700 से बढ़कर 1,000 रुपये पर पहुंच गया, लेकिन पिछले कई महीनों से शिपिंग से जुड़े अधिकतर शेयरों में करेक्शन देखने को मिला है, जिसके चलते गार्डन रीच शिपबिल्डर्स अपने शिखर से करीब 45 प्रतिशत गिर गया. अब यह अपने 200 DEMA और 61.8 प्रतिशत रिट्रेसमेंट लेवल से ऊपर उठने के संकेत दे रहा है। ब्रोकरेज इसे एक साल के लिए होल्ड करने की सलाह दे रहा है और इसके लिए 2,425 से 2,650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

8. जूपिटर वैगंस (Jupiter Wagons)- रेलवे से जुड़े इस स्टॉक में भी 746 रुपये के पीक से लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है, लेकिन अब यह अपने 200 DEMA से रिकवरी कर रहा है. इसके डेली चार्ट पर गिरावट के ट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट भी देखा गया है. इस स्टॉक को एक साल के लिए निवेश करने की सलाह दी गई है और इसके लिए 700 से 760 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
9. आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर्स डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers)- इस स्टॉक में 78 रुपये के शिखर से लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई है. फिलहाल यह अपने 200-दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) से वापसी के संकेत दिखा रहा है. टेक्निकल नजरिए से, इसका वीकली RSI एक V-शेप पैटर्न बना रहा है जो 30 के स्तर से थोड़ा दूर है. वहीं इसका मंथली RSI 70-65 के बीच बना हुआ है, जो स्टॉक के पॉजिटिव संकेत देता है, इसलिए ब्रोकरेज ने निवेशकों को इस शेयर को भी खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 79 से 86 रुपये का टारगेट दिया है.

डिस्क्लेमरः यह खबर आपको केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिंदी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आपको शेयर बाजार में निवेश करना है, तो पहले किसी एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें.  
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago