होम / बिजनेस / तिरुपति मंदिर के आगे नहीं टिकतीं Wipro, Nestle जैसी कंपनियां! नेटवर्थ सुनकर होश उड़ जाएंगे

तिरुपति मंदिर के आगे नहीं टिकतीं Wipro, Nestle जैसी कंपनियां! नेटवर्थ सुनकर होश उड़ जाएंगे

तिरुपति के पीठासीन देवता को समर्पित मंदिर के रखवाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने 1933 में अपनी स्थापना के बाद पहली बार अपनी नेटवर्थ घोषित की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: Wipro, Nestle, IOC, ONGC ये हमारे देश की कुछ ऐसी कंपनियों के नाम हैं, जिनका मार्केट कैप लाखों करोड़ों में है, हजारों लोग इन कंपनियों में काम करते हैं, लेकिन दुनिया भर में मशहूर भगवान वेंकटेश्वा का तिरुपति मंदिर का मार्केट कैप इन दिग्गज कंपनियों से भी ज्यादा है. 

पहली बार घोषित की नेटवर्थ 
तिरुपति के पीठासीन देवता को समर्पित मंदिर के रखवाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने 1933 में अपनी स्थापना के बाद पहली बार अपनी नेटवर्थ संपत्ति घोषित की. जिसके मुताबिक इसकी नेटवर्थ 2.5 लाख करोड़ रुपये है. इसमें मंदिर का बैंकों में जमा 10.25 टन सोना, 2.5 टन सोने के आभूषण, 
बैंकों में जमा लगभग 16,000 करोड़ रुपये, और पूरे भारत में 960 संपत्तियां शामिल हैं. ये सभी कुल मिलाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हैं. 

कई ब्लू चिप कंपनियों से ज्यादा नेटवर्थ
स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा ट्रेडिंग प्राइस पर तिरुपति मंदिर की कुल संपत्ति कई ब्लू-चिप भारतीय कंपनियों से ज्यादा है. जैसे- Wipro का मार्केट कैप 2.14 लाख करोड़ है, UltraTech Cement का मार्केट कैप 1.99 लाख करोड़ रुपये है. इसके अलावा स्विस मल्टीनेशनल Nestle इंडिया यूनिट का मार्केट कैप भी 1.96 लाख करोड़ है, जो कि तिरुपति मंदिर से काफी कम है. सरकारी कंपनी और तेल दिग्गज ऑयल एंड गैस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ONGC) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की भी नेटवर्थ तिरुपति मंदिर से कम है. आज की तारीख में ONGC की नेटवर्थ 1.72 लाख करोड़ रुपये है जबकि IOC की नेटवर्थ 97,71,896 करोड़ रुपये ही है. इसके अलावा NTPC Ltd, Mahindra and Mahindra, Tata Motors, Coal India Ltd, Vedanta, DLF समेत कई और कंपनियों की नेटवर्थ भी तिरुपति मंदिर के सामने काफी कम है. 

सिर्फ कुछ कंपनियां ही आगे हैं
इतनी सारी दिग्गज कंपनियों के बीच सिर्फ दो दर्जन कंपनियां ही हैं जिनका नेटवर्थ तिरुपति मंदिर से ज्यादा है. जैसे- मुकेश अंबानी की Reliance Industries मार्केट कैप (17.53 लाख करोड़), TCS (11.76 लाख करोड़), HDFC Bank (8.34 लाख करोड़),  Infosys (6.37 लाख करोड़), ICICI Bank (6.31 लाख करोड़), Hindustan Unilever Ltd (5.92 लाख करोड़), State Bank of India (5.29 लाख करोड़), Bharti Airtel (4.54 लाख करोड़) और ITC (4.38 लाख करोड़) शामिल है.

लगातार हो रही धन में बढ़ोतरी
मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) समृद्ध और समृद्ध होता जा रहा है क्योंकि मंदिर में भक्तों की ओर से चढ़ाए जाने वाले नकद और सोने के चढ़ावे में इजाफा हो रहा है, और बैंकों में जमा भी ब्याज दरों में इजाफे को देखते हुए लगातार बढ़ रहा है. TTD के स्वामित्व वाली संपत्ति में जमीनें, भवन, नकदी और बैंकों में सोना जमा शामिल है, जो भक्तों द्वारा मंदिर को प्रसाद के रूप में दिया जाता है. 

फरवरी में पेश किए गए 2022-23 के अपने लगभग 3,100 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट में, TTD ने बैंकों में नकद जमा से ब्याज के रूप में 668 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का अनुमान लगाया है. इसके अलावा, मंदिर की हुंडी में लगभग 2.5 करोड़ भक्तों द्वारा अकेले नकद प्रसाद के रूप में 1,000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया था. TTD आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र और नई दिल्ली में बड़ी संख्या में मंदिरों का संचालन करता है.

VIDEO: अब से साधारण बसों में भी मिलेगी ट्रेन जैसी सुविधा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

3 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago