✕

होम / बिजनेस / Thyrocare ने Q4 में दर्ज किया ₹187.2 करोड़ का रेवेन्यू, डिविडेंड का भी दिया तोहफा

Thyrocare ने Q4 में दर्ज किया ₹187.2 करोड़ का रेवेन्यू, डिविडेंड का भी दिया तोहफा

यह भारत की पहली और एकमात्र 100% NABL मान्यता प्राप्त (approved) राष्ट्रीय डायग्नोस्टिक लैब चेन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

थाइरोकैर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies Limited) ने जनवरी-मार्च 2025 (Q4 FY25) की तिमाही में अच्छा वित्तीय प्रदर्शन किया है. मार्च 2025 तक की तिमाही में, कंपनी का शुद्ध मुनाफा 21.9% बढ़कर ₹21.7 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹17.8 करोड़ था. यह बढ़त कंपनी के बेहतर कामकाज और ज्यादा डायग्नोस्टिक टेस्ट्स किए जाने की वजह से हुई है. 

रेवेन्यू, EBITDA और मार्जिन

कंपनी की कुल कमाई 21.3% बढ़कर ₹187.2 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल ₹154.3 करोड़ थी. कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डिप्रिशिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 70.5% बढ़कर ₹57.8 करोड़ हो गया. EBITDA मार्जिन (लाभ प्रतिशत) भी बढ़कर 30.9% हो गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 22% था. इसका मतलब है कि कंपनी ने लागत को बेहतर ढंग से संभाला और कामकाज की दक्षता बढ़ाई. इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने FY25 के लिए प्रति शेयर ₹21 का फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है. इसे शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाएगा.

कंपनी का परिचय

थाइरोकैर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारत की पहली और सबसे बड़ी फुली ऑटोमेटेड डायग्नोस्टिक लैब चेन है.यह पूरे भारत में किफायती और गुणवत्तापूर्ण टेस्ट सेवाएं देती है. देशभर में इसके 11,000+ फ्रैंचाइज़ी हैं और हर रात 4.6 लाख से ज़्यादा टेस्ट किए जाते हैं. थाइरोकैर को ISO 9001:2000 सर्टिफिकेशन 2001 में मिला था, जिसे बाद में ISO 9001:2015, NABL और CAP जैसी अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफिकेशन में अपग्रेड किया गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

1 hour ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

2 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

2 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

4 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

4 hours ago

बड़ी खबरें