होम / बिजनेस / प्रॉगशक्ति पहल से महिलाओं की क्रेडिट लिमिट 105% बढ़ी, टियर-2 और टियर-3 शहरों में एमएसएमई ग्रोथ तेज

प्रॉगशक्ति पहल से महिलाओं की क्रेडिट लिमिट 105% बढ़ी, टियर-2 और टियर-3 शहरों में एमएसएमई ग्रोथ तेज

प्रॉगशक्ति के माध्यम से, प्रॉगकैप का लक्ष्य भारत भर में महिला उद्यमियों तक पूंजी की पहुंच बढ़ाना और उनकी क्षमताओं को मजबूत करके एक अधिक समावेशी वित्तीय इकोसिस्टम तैयार करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

भारत में महिला उद्यमियों के लिए बैंक से ऋण लेना अब आसान होता जा रहा है. प्रॉगकैप की फिनटेक पहल प्रॉगशक्ति ने महिलाओं की क्रेडिट लिमिट में 105% की बढ़ोतरी दर्ज की है और टियर 2 एवं टियर 3 शहरों में एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है.

महिला उद्यमियों को बैंकिंग चुनौतियों का सामना

भारत में महिला उद्यमियों के लिए औपचारिक ऋण लेना अक्सर कठिन होता है. कोलेटरल की कमी, सीमित क्रेडिट इतिहास और जटिल बैंकिंग प्रक्रियाओं के कारण उनके लोन आवेदन पुरुषों की तुलना में अधिक अस्वीकृत होते हैं. आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों के लोन आवेदन लगभग 8% अस्वीकृत होते हैं, जबकि महिलाओं के मामले में यह आंकड़ा 19% तक पहुंच जाता है. स्‍मॉल इंडस्‍ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) के अनुसार, महिला उद्यमियों को लगभग 35% क्रेडिट गैप का सामना करना पड़ता है, जबकि पुरुषों के लिए यह 20% है. इससे महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों को संस्थागत वित्त तक पहुंचने में आने वाली चुनौतियों की झलक मिलती है.

महिला उद्यमियों के लिए क्रेडिट का नया रास्ता

इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एमएसएमई फिनटेक कंपनी प्रॉगकैप ने ‘प्रॉगशक्ति’ पहल शुरू की है. इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को बिना कोलेटरल या सह-आवेदक के ऋण उपलब्ध कराना और व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करना है. कंपनी की सह-संस्थापक पल्लवी श्रीवास्तव के अनुसार, कई बार महिलाओं को ऋण लेने के लिए कोलेटरल देना पड़ता है या किसी पुरुष को सह-आवेदक बनाना पड़ता है. प्रॉगशक्ति के तहत इन बाधाओं को कम किया गया है ताकि महिलाएं आसानी से ऋण ले सकें. इसके साथ ही प्रशिक्षण और व्यवसाय सहायता भी दी जाती है.

10,000 करोड़ रुपये से अधिक का क्रेडिट पहुंचा महिलाओं तक

कंपनी के अनुसार, अब तक प्रॉगशक्ति पहल के माध्यम से महिला उद्यमियों को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का क्रेडिट उपलब्ध कराया जा चुका है. समय के साथ महिला उधारकर्ताओं की क्रेडिट लिमिट में 105% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो उनके व्यवसाय के विस्तार को दर्शाती है. लगभग 90% महिला उधारकर्ता दोबारा फाइनेंसिंग के लिए लौटती हैं, जो औपचारिक क्रेडिट व्यवस्था में बढ़ते विश्वास का संकेत है.

टियर 2 और टियर 3 शहरों में तेजी

वर्तमान में महिला उधारकर्ता प्रॉगकैप के कुल पोर्टफोलियो का 17% हिस्सा हैं और यह संख्या हर साल लगभग 40% की दर से बढ़ रही है. इनमें से करीब 90% उद्यमी टियर-2 और टियर-3 शहरों से हैं.

महिला उद्यमियों की संख्या के मामले में गाजियाबाद सबसे आगे है. इसके बाद लखनऊ, जयपुर सिटी, बेंगलुरु साउथ और पटना जैसे शहर हैं, जहां महिला उद्यमी प्रॉगशक्ति के माध्यम से ऋण प्राप्त कर रही हैं.

समावेशी वित्तीय इकोसिस्टम का लक्ष्य

प्रॉगशक्ति के माध्यम से, प्रॉगकैप का लक्ष्य भारत भर में महिला उद्यमियों तक पूंजी की पहुंच बढ़ाना और उनकी क्षमताओं को मजबूत करके एक अधिक समावेशी वित्तीय इकोसिस्टम तैयार करना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका में बढ़ा भारत में बने स्मार्टफोन का दबदबा, Apple के दम पर 47% उछला निर्यात

भारत में तेजी से बढ़ता विनिर्माण आधार और अमेरिका में बढ़ती मांग इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में देश वैश्विक स्मार्टफोन सप्लाई चेन में और मजबूत भूमिका निभा सकता है

1 hour ago

शुक्रवार की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? जानें किन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 76,802.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 154.90 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ था.

2 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

शुक्रवार की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? जानें किन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 607.08 अंक यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 76,802.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 154.90 अंक यानी 0.64 फीसदी टूटकर 24,013.10 अंक पर बंद हुआ था.

2 hours ago

अमेरिका में बढ़ा भारत में बने स्मार्टफोन का दबदबा, Apple के दम पर 47% उछला निर्यात

भारत में तेजी से बढ़ता विनिर्माण आधार और अमेरिका में बढ़ती मांग इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में देश वैश्विक स्मार्टफोन सप्लाई चेन में और मजबूत भूमिका निभा सकता है

1 hour ago

3C फ्रेमवर्क से बंगाल की आर्थिक पुनर्बहाली को मिलेगी नई दिशा

बंगाल की चुनौती संसाधनों की कमी नहीं है. वास्तविक समस्या यह है कि राज्य अपनी मौजूदा संपत्तियों को एक प्रभावी आर्थिक रणनीति में बदलने में विफल रहा है.

1 hour ago

द प्लान बियॉन्ड ने प्रियंका अरोड़ा को बनाया फाउंडिंग CMO

कंपनी में संस्थापक सदस्य और सीएमओ के रूप में प्रियंका अरोड़ा भारत में फैमिली कंटिन्यूटी श्रेणी के निर्माण की दिशा में काम करेंगी.

2 hours ago

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

21 hours ago