✕

होम / बिजनेस / Intel से हजारों कर्मचारियों की होगी छुट्टी, इतने फीसदी होगी छंटनी, कई विभागों पर होगा असर

Intel से हजारों कर्मचारियों की होगी छुट्टी, इतने फीसदी होगी छंटनी, कई विभागों पर होगा असर

इंटेल के सीईओ पैट गेलसिंगर (Pat Gelsinger) का लक्ष्य आरएंडडी पर भारी खर्च करने की है ताकि इसकी तकनीक सुधारी जा सके और कंपनी सिरमौर बन सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज सेमीकंडक्टर कंपनी Intel अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. कंपनी ने गुरुवार को छंटनी का ऐलान किया. उसने बताया कि वह अपने कुल कर्मचारियों के 15 फीसदी को काम से निकालने वाली है. Intel को उसके मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में घाटा हो रहा है. कंपनी उससे उबरने का प्रयास कर रही है. उबरने के प्रयासों के तहत Intel ने कई उपायों का ऐलान किया है, जिनमें छंटनी भी शामिल है. कंपनी की छंटनी की योजना का असर करीब 17,500 कर्मचारियों की नौकरी पर पड़ने वाला है, जो उसके कुल कर्मचारियों के 15 फीसदी के बराबर है.

Intel को कमाई कम रहने की आशंका

Intel ने अपनी वित्तीय स्थिति को ठीक करने के लिए चौथी तिमाही से लाभांश को बंद करने का भी ऐलान किया है. दरअसल तीसरी तिमाही में कंपनी को लगता है कि उसकी कमाई बाजार के अनुमान से कम रहने वाली है. अभी दुनिया भर में पारंपरिक डेटा सेंटर सेमीकंडक्टर पर खर्च कम हो रहा है. Intel उन पारंपरिक सेमीकंडक्टर के मामले में सबसे बड़ी कंपनी थी. अब AI सेमीकंडक्टर पर फोकस बढ़ा है, जिसमें Intel अपनी प्रतिस्पर्धियों से काफी पीछे है.

इस साल के अंत तक हो जाएगी छंटनी

Intel के कुल कर्मचारियों की संख्या अभी 1 लाख से ज्यादा है. 29 जून तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, Intel के कर्मचारियों की संख्या 1,16,500 थी. इसमें Intel की कुछ सब्सिडियरी कंपनियों के कर्मचारियों का आंकड़ा शामिल नहीं है. Intel का कहना है कि प्रस्तावित छंटनी को इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. यानी प्रभावित होने वाले कर्मचारियों की नौकरी अगले 5 महीने के भीतर जाने वाली है.

इस कारण खराब हुई Intel की स्थिति

Intel यह छंटनी ऐसे समय कर रही है, जब एनविडिया और एएमडी जैसी प्रतिस्पर्धी सेमीकंडक्टर कंपनियां तेज तरक्की कर रही हैं. एनविडिया ने तो खास तौर पर एआई की सवारी कर शानदार तरक्की की है. अब एनविडिया की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की कतार में एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गजों के साथ होने लगा है. वहीं पारंपरिक सेमीकंडक्टर पर अटकी रही Intel को अब चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago